फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   खंड शिक्षा कार्यालयों पर लगेंगे बायोमैट्रिक मशीन एवं सीसी टीवी कैमरे

खंड शिक्षा कार्यालयों पर लगेंगे बायोमैट्रिक मशीन एवं सीसी टीवी कैमरे

Thu, 06 Dec 2018 12:27 AM IST
Updated Thu, 06 Dec 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
खंड शिक्षा कार्यालयों पर लगेंगे बायोमैट्रिक मशीन एवं सीसी टीवी कैमरे
मिर्जापुर। प्राथमिक विद्यालयों में तैनात शिक्षकों को अब किसी भी काम के लिए बार बार मुख्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। इससे निजात दिलाने के लिए बीएसए ने कई कदम उठाए हैं। उन्होंने शिक्षकों को उनके खंड शिक्षा कार्यालय पर ही वेतन समेत अन्य किसी भी समस्या का निस्तारण के लिए सारी सुविधा प्रदान कराने का निर्णय लिया है। जिससे उनको कई किलोमीटर की दूरी करते हुए जिला मुख्यालय नहीं आना पड़ेगा। समस्त खंड शिक्षा कार्यालय पर कर्मचारियों के गायब रहने की सूचना मिलती रहती थी। जिसको देखते हुए बायोमैट्रिक मशीन लगाने निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण तिवारी ने बताया कि शिक्षकों की समस्या का निदान करने के लिए खंड शिक्षा कार्यालयों पर ही सुविधा दी जाएगी। इसके लिए जिला मुख्यालय से सप्ताह में दो दिन संबंधित लिपिक खंड शिक्षा कार्यालय पर जाएंगे, जहां पर वह शिक्षकों के वेतन, सेवा पुस्तिका समेत स्कूल के अवशेष धनराशि संबंधित समस्या का निदान कराने का कार्य करेंगे।
विज्ञापन

बताया कि काफी दिनों से शिकायत मिल रही थी कि कंप्यूटर आपरेटर व चपरासी समेत अन्य स्टाफ की खंड शिक्षा कार्यालय पर नियमित उपस्थिति नहीं रहती है। इसलिए समस्त खंड शिक्षा कार्यालयों पर बायोमैट्रिक मशीन लगेगी। इसके साथ ही समस्त खंड शिक्षा कार्यालयों पर बीआरसी को ब्राड बैंड कनेक्शन दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि समस्त खंड शिक्षा कार्यालयों पर चपरासी की भी तैनाती कर दी गई है। जिससे ही सभी कार्य सुचारु रूप से संचालित हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed