{"_id":"5bddf1c4bdec2269625f6446","slug":"171541272004-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवास व शौचालय के नाम पर पैसा लेने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवास व शौचालय के नाम पर पैसा लेने का आरोप
Updated Sun, 04 Nov 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शेरवां। क्षेत्र के ग्राम पंचायत लठिया सहजनी में ग्रामीणों ने शनिवार को जमालपुर थाने में आयोजित समाधान दिवस में अपनी शिकायत दर्ज कराई। आवास व शौचालय के नाम पर पैसा लेने, मनरेगा की मजदूरी का भुगतान नहीं करने, ग्राम समाज की पोखरी व आम रास्ते पर दबंगों से मिलकर कब्जा करवाने का आरोप लगाते हुए ग्राम प्रधान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस पर तहसीलदार ओपी पांडेय ने हल्का दरोगा और लेखपाल को जांच के लिए भेजा। कहा कि मामले की जांच कर तत्काल आख्या दें। ब्लाक जमालपुर के लठिया सहजनी के सुक्खू सहित बुधनी, फेकनी, सीता, आरती एवं यशोदा ने आवास, शौचालय निर्माण के लिए ग्राम प्रधान द्वारा लिए गए पैसे को वापस दिलाने व मनरेगा की मजदूरी 16625 रुपये वापस कराने के लिए जमालपुर थाने में तहरीर दी है। गांव के आमोद गिरि का कहना था कि उप जिलाधिकारी ने 12 जुलाई को गांव सभा की आराजी संख्या 258, पोखरी 234, 244, 265 रास्ते की भूमि का सीमांकन कराने का आदेश दिया था। इसके बाद भी पुलिस ने जमीन से कब्जा नहीं हटवाया गया। यही नहीं, गांव में विकास कार्यों में अनियमितता बरती गई है। इससे नाराज लोगों ने ब्लाक मुख्यालय पर एडीओ पंचायत संतोष कुमार श्रीवास्तव से भी शिकायत की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि लठिया सहजनी की ग्राम प्रधान संगीता देवी ने अपने चहेते लोगों को गलत तरीके से आवास बांट दिया है। साथ ही मनरेगा में बिना कार्य कराये लाखों रुपये का गबन किया गया है। मुख्य विकास अधिकारी व खंड विकास अधिकारी से शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई नहीं की जा रही है। ग्रामीणों का कहना था कि आवास आवटंन में धन वसूली की जांच कराकर कार्रवाई की जाए। जिलाधिकारी और खंड विकास अधिकारी को संबोधित ज्ञापन में जांच की मांग की है।
विज्ञापन