फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   इनरव्हील क्लब ने ग्यारह निर्धन कन्याओं में बांटे बैग व छाते

इनरव्हील क्लब ने ग्यारह निर्धन कन्याओं में बांटे बैग व छाते

Wed, 26 Sep 2018 12:46 AM IST
Updated Wed, 26 Sep 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
इनरव्हील क्लब ने ग्यारह निर्धन कन्याओं में बांटे बैग व छाते
मिर्जापुर। इनरव्हील क्लब मंडल अध्यक्ष शालिनी तलवार ने मंगलवार को क्लब की ओर से अपर प्राइमरी विद्यालय मुंहकुचवां में लगाए गए वाटर कूलर व आरओ का फीता काट उद्घाटन किया। इस दौरान बच्चों को स्टील की थालियां और शिक्षकों तथा कर्मचारियों को उपहार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इसके बाद रोटरी भवन में क्लब के सदस्यों के साथ बैठक की। इस दौरान दीप प्रज्ज्वलन के बाद साक्षी केसरवानी ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। अपराजिता सिंह ने संचालन किया। इस अवसर पर विगत महीनों में किए जाने वाले कार्यों को सचिव दीपा सर्राफ ने प्रोजेक्टर के माध्यम से बताया। मंडल अध्यक्ष एवं अध्यक्ष परमजीत कौर के उद्बोधन के बाद 11 निर्धन कन्याओं को बैग, छाते व प्रमाण पत्र वितरण किए गए। एक निर्धन कन्या को सिलाई मशीन दी गई। अध्यक्ष परमजीत कौर ने मंडल अध्यक्ष को अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने इनरव्हील क्लब मिर्जापुर के कार्यों की प्रशंसा की। इस अवसर पर कमला खंडेलवाल, भावना दुआ, सरोज बरनवाल , डा कृष्णा सिंह, रंजना जायसवाल, शालू, मनीत, सिमरन, निशी सिंघानिया ,रोटरी अध्यक्ष अविनाश जायसवाल ,शिशिर अग्रवाल ,जगमीत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed