फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   मजिस्ट्रेट के समक्ष 24 को दर्ज करा सकते है बयान

मजिस्ट्रेट के समक्ष 24 को दर्ज करा सकते है बयान

Thu, 23 Aug 2018 12:52 AM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
मजिस्ट्रेट के समक्ष 24 को दर्ज करा सकते है बयान
मिर्जापुर। विकास खंड जमालपुर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में मृत छात्रा नैना की मौत की मजिस्ट्रेटी जांच जिलाधिकारी अनुराग पटेल के निर्देश पर एडीएम वित्त व राजस्व राजितराम प्रजापति कर रहे हैं। एडीएम वित्त व राजस्व ने कहा कि जांच के लिए आगामी 24 अगस्त को मामले से संबंधित कुछ भी जानकारी रखने वाले इच्छुक लोगों से बयान दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में 18 अगस्त को छात्रा नैना की मौत हो गई थी। जिसकी जिलाधिकारी अनुराग पटेल मजिस्ट्रीय जांच करा रहे हैं। छात्रा की मौत की पहेली पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आने के बाद और भी उलझ गई। रिपोर्ट में मौत के स्पष्ट कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। जिसके बाद पुलिस द्वारा छात्रा का बिसरा जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला भेजा गया है। लखनऊ से रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। एडीएम वित्त व राजस्व 24 अगस्त को लोगों का बयान दर्ज करेंगे। एडीएम चिकित्सकों, अधिकारियों, कर्मचारियों से गहन पूछताछ कर चुके हैं।
विज्ञापन

इनसेट
बिसरा जांच से ही स्पष्ट होगा
मिर्जापुर। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय जमालपुर में बीते 18 अगस्त को 93 बालिकाओं, शिक्षिकाओं और कर्मचारियों ने भोजन किया। इसमें से एक लड़की की मौत हो गई और कई छात्राएं बीमार हो गईं। पीएम रिपोर्ट में भी मृत्यु के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं होने के बाद लखनऊ भेजे गए बिसरे की जांच का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
मुआवजा के लिए मंगाया कागजात
जमालपुर। उपजिलाधिकारी चुनार छत्रपाल सिंह ने मुआवजा के लिए मृतक छात्रा नैना के परिजनों का बैंक खाता व आधार मंगवाया है। एसडीएम ने बताया कागजात प्रधान संजय सिह से बोलकर मंगवाया गया है। मुआवजा राशि जल्द ही खाते में भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed