{"_id":"5b26a2174f1c1bf56e8b879a","slug":"171529258519-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल के लिए सरकार ने कुछ भी नहीं किया:सुधाकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल के लिए सरकार ने कुछ भी नहीं किया:सुधाकर
Updated Sun, 17 Jun 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। केंद्र व प्रदेश सरकार ने पूर्वांचल के लोगों के लिए अब तक कुछ नहीं किया। गरीबों, किसानों, छात्रों के साथ ही नौजवान भी बेहाल हैं। ये बातें रविवार को रामबाग, मछली गली स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान भाकपा माले के राज्य सचिव सुधाकर यादव ने कही। उन्होंने कहा कि केंद्र के चार साल की सरकार में देश बोफोर्स से भी बड़ा घोटाला हुआ, जिस पर सरकार कुछ बोलने से कतरा रही है। कहा कि इन्हीं सब मुद्दों को लेकर भाकपा माले प्रधानमंत्री के वाराणसी संसदीय क्षेत्र में 20 जून से धरना प्रदर्शन करते हुए आंदोलन करेगी।
भाकपा माले के राज्य सचिव ने कहा कि मिर्जापुर जिले में लोग अपनी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। कहा कि चार वर्ष के बीच सरकार स्वच्छता अभियान के माध्यम से शौचालयों का निर्माण करा तो रही है पर ऐसे शौचालय केवल ग्राम प्रधानों की कृपा दृष्टि सिर्फ उनके चहेतों तक ही सिमट कर रह गया है। उन्होंने पीएम आवास योजना का जिक्र करते हुए कहा कि इसके आवंटन से लेकर निर्माण में व्यापक तौर पर कमीशनबाजी की जा रही है जिसके चलते गरीबों के आवास आज भी अधर में पड़े हुए हैं। कहा कि इस सरकार में दलितों व आदिवासियों की कोई सुनने वाला नहीं है। जनपद में पट्टा होने के बावजूद वनकर्मियों के सौ से डेढ़ सौ वर्ष पुराने रहायशी मकानों को ढहा दिया जा रहा है। डीएम व एसपी के यहां गुहार लगाए जाने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। राज्य सचिव ने कहा कि इन्हीं सब मुद्दों को लेकर भाकपा माले प्रधानमंत्री के वाराणसी संसदीय क्षेत्र में 20 जून से धरना प्रदर्शन करते हुए आंदोलन करेगी। इस अवसर पर जिला सचिव नन्दलाल बियार, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष जीरा भारती मौजूद रहीं।