फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   जिला सहकारी बैंक लिमिटेड मिर्जापुर का चुनाव

जिला सहकारी बैंक लिमिटेड मिर्जापुर का चुनाव

Sat, 12 May 2018 12:07 AM IST
Updated Sat, 12 May 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
जिला सहकारी बैंक लिमिटेड मिर्जापुर का चुनाव
जिला सहकारी बैंक के निर्वाचित अध्यक्ष राजेंद्र सिंह
मिर्जापुर। जिला सहकारी बैंक लिमिटेड मिर्जापुर के अध्यक्ष पद पर राजेंद्र सिंह पटेल निर्विरोध निर्वाचित हुए। वहीं उपाध्यक्ष पद पर अमित सिंह भी निर्विरोध चुने गए। निर्वाचन अधिकारी प्रमोद कुमार सिंह ने विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया। दोनों के निर्विरोध निर्वाचित होने पर भाजपाजनों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।
विज्ञापन

नगर मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा, सहायक निबंधक सहकारिता रत्नाकर सिंह, सीओ सिटी के संजय सिंह के निर्देशन और पुलिस कड़ी सुरक्षा में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ। चुनाव को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। कलेक्ट्रेट परिसर छावनी में तब्दील रहा। जिला सहकारी बैंक लिमिटेड मिर्जापुर के प्रबंध कमेटी के चुनाव को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में गहमा गहमी का माहौल रहा। हालांकि अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए। निर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, छानबे विधायक राहुल प्रकाश कोल, सोनभद्र विधायक अनिल मौर्य, लाल बहादुर सिंह, विद्या तिवारी, आलोक राय, अखिलेश अग्रहरि, आशुकांत चुनाहे, स्वामीनाथ सिंह, प्रितेश सिंह, जय सिंह, उमेश सिंह आदि ने मिठाई खिलाकर खुशियां मनाया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष बालेंदुमणि त्रिपाठी, बृजभूषण सिंह, संतोष गोयल, विष्णु सोनकर, रमेश दूबे, अमित सिन्हा, धर्मराज सिंह, हरिशंकर सिंह पटेल, राजेंद्र पटेल, आदि ने बधाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed