{"_id":"5ae0c39c4f1c1b5f098b6735","slug":"171524679580-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवाभाव ही स्काउट गाइड की पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवाभाव ही स्काउट गाइड की पहचान
Updated Wed, 25 Apr 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। दूधनाथ क्रासिंग स्थित मां बलिराजी डीएड कॉलेज के परिसर में चल रहे पांच दिवसीय उत्तर प्रदेश स्काउट गाइड शिविर का समापन बुधवार को हुआ। मुख्य अतिथि जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता चंद्रशेखर सिंह आजाद ने सेवा ही स्काउट गाइड की पहचान होती है। स्काउट गाइड सेवा भाव के लिए जाने जाते है।
विशिष्ट अतिथि सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त शंभुनाथ सिंह, जिला समन्वयक बालिका शिक्षा रमेश राय और जिला समन्वयक केशराज सिंह ने स्काउट गाइड संगठन, स्काउट गाइड प्रशिक्षण आदि पर विस्तार से प्रकाश डाला। जिला प्रशिक्षण आयुक्त कुलदीप शुक्ला ने स्काउट के आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। स्काउटिंग पर विस्तार से प्रकाश डाला। स्पेशल बीएड के अंतिम वर्ष के स्काउट गाइड के छात्रों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षक मंडल में आयुक्त कमलेश द्विवेदी, जिला गाइड कैप्टन सत्यंबदा सिंह, आरती कटियार ने स्काउट गाइड को प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के दौरान नियम्र, प्रतिज्ञा, प्रार्थना, झंडा गीत आदि का प्रशिक्षण दिया। टोली विधि के माध्यम से राष्ट्रीय समस्याओं पर लघु नाटिका का आयोजन किया गया। कहा कि प्रशिक्षण से स्काउट गाइड में आत्म विश्वास आता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंधक पवन कुमार सिंह और संचालन मनोज कुमार नीलम ने किया।