फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   शेरोवाली के दर्शन कर भक्त निहाल

शेरोवाली के दर्शन कर भक्त निहाल

Fri, 23 Mar 2018 11:58 PM IST
Updated Fri, 23 Mar 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
शेरोवाली के दर्शन कर भक्त निहाल
विंध्याचल दर्शन करने पहुंची गृह मंत्री राजनाथ सिंह की पत्नी (लाल साड़ी में)
विन्ध्याचल। वासंतिक नवरात्र के छठवें दिन शुक्रवार को तीन लाख श्रद्घालुओं ने मां के दरबार में हाजिरी लगाई। धाम की सभी गलियां भक्तों से पटी रहीं। भक्तों के जयकारे से विन्ध्यधाम पूरे दिन गुंजायमान रहा। भोर से ही भक्तों की लालायित आंखें मां के दर्शन का इंतजार करने लगी थीं। मंगला आरती के बाद मां का जयकारा लगाते दर्शन पूजन का दौर आरंभ हुआ, जिसका दौर पूरी रात चलता रहा। गृह मंत्री राजनाथ सिंह की धर्मपत्नी सावित्री देवी ने अपने परिवार के लोगों के साथ मां विन्ध्यवासिनी का दर्शन पूजन किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को दोपहर में माता का मंदिर भक्तों से ठसाठस भरा रहा। झांकी पर भी दर्शन करने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। भक्त नारियल, चुनरी व माला फूल लेकर मां की एक झलक पाने को आतुर दिखई पड़ रहे थे। मंगला आरती के बाद मंदिर का कपाट भक्तों के लिए खोला गया। कई प्रकार के पुष्पों से युक्त व भोग प्रसाद से सजी मां के स्वरूप का दर्शन पाकर भक्त निहाल हो गए। मंदिर परिसर में ढोल, नगाड़ा, घंटों की आवज गूंजती रही। कतारबद्घ भक्त मां की जय जयकार करते रहे। इसके अलावा मंदिर परिसर में अन्य मंदिरों में भी भक्तों की भीड़ लगी रही। नवरात्र के छठवें दिन बड़ी संख्या में भक्तों ने त्रिकोण परिक्रमा किया। कालीखोह, अष्टभुजा, सीताकुंड, भैरव कुंड, मोतिया तालाब, गेरूआ तालाब आदि स्थानों पर भक्तों की आवाजाही देर रात्रि तक लगी रही।
विज्ञापन

वासंतिक नवरात्र के छठवें दिन शुक्रवार की दोपहर एक बजे भारत सरकार के गृह मंत्री राजनाथ सिंह की धर्मपत्नी सावित्री देवी ने अपने परिवार के लोगों के साथ मां विन्ध्यवासिनी का दर्शन पूजन किया। पुरोहित सुधाकर मिश्र ने उन्हें दर्शन पूजन कराया। इस दौरान उनके साथ भाजपा के स्थानीय नेता तथा भारी संख्या में सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे। दर्शन के पश्चात सावित्री सिंह ने परिवार के लोगों के साथ सड़क मार्ग से वाराणसी के लिए प्रस्थान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विन्ध्य पर्वत की पहाड़ीवादियो में चुनार राजगढ़ मार्ग पर स्थित दुर्गा मंदिर पर चैत्र नवरात्रि के छठवें दिन भारी संख्या में देवी भक्तों ने दर्शन पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed