फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   1692 candidates will appear for B.Ed entrance exam at four centers in the district

Mirzapur News: 1692 अभ्यर्थी जिले के चार केंद्रों पर देंगे बीएड की प्रवेश परीक्षा

Sun, 09 Jun 2024 04:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2024 04:16 AM IST
विज्ञापन
1692 candidates will appear for B.Ed entrance exam at four centers in the district
मिर्जापुर। बीएड की रविवार को होने वाली प्रवेश परीक्षा के लिए चार केंद्र बनाए गए हैं। शनिवार को पूरे दिन केंद्रों पर परीक्षा की तैयारियां चलती रहीं। इस बार की प्रवेश परीक्षा में अभ्यर्थियों को केंद्र में मेटल डिटेक्टर से होकर गुजरना होगा। बीएड में प्रवेश के लिए आयोजित परीक्षा के लिए चार केंद्र बनाए गए हैं। इनमें महुवरिया स्थित राजकीय इंटर कॉलेज, भरूहना स्थित जीडी बिनानी पीजी काॅलेज, बीएलजे इंटर काॅलेज और राजस्थान इंटर काॅलेज शामिल हैं। इन केंद्रों पर कुल 169 अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा दो पालियों में होगी।
विज्ञापन


जिला प्रशासन परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पहले ही दिशा-निर्देश जारी कर चुका है। इसके तहत कहा गया है कि परीक्षा केंद्र के अंदर केंद्र व्यवस्थापक के अलावा कोई भी अभ्यर्थी अथवा व्यक्ति मोबाइल फोन नहीं ले जा सकेगा। परीक्षा केंद्र के 500 मीटर के दायरे में स्थित सभी फोटोस्टेट, साइबर कैफे आदि की दुकानें बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। प्रश्नपत्रों की शुचिता के लिए केंद्र व्यवस्थापक की जिम्मेदारी तय की गई है। किसी भी स्तर पर गड़बड़ी होेने पर संबंधित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। इस बीच शनिवार को सभी केंद्रों पर परीक्षा की तैयारियां चलती रहीं। पहली पाली की परीक्षा सुबह नौ बजे से 12 बजे तथा द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर दो से शाम पांच बजे तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed