फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   167 vehicle owners who did not take takeover orders will be sued

अधिग्रहण आदेश न लेने वाले 167 वाहन स्वामियों पर होगा मुकदमा

Wed, 21 Apr 2021 10:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
167 vehicle owners who did not take takeover orders will be sued
मिर्जापुर। पंचायत चुनाव को देखते हुए जिलाधिकारी के आदेश पर परिवहन विभाग गाड़ियों क अधिग्रहण करने में लगा है। जिन 167 वाहन स्वामियों ने अधिग्रहण आदेश लेने से मना किया। परिवहन विभाग ऐसे वाहन स्वामियों पर मुकदमा दर्ज करने के साथ ही पंजीकरण नंबर निरस्त करने की कार्रवाई में लग गया है।
विज्ञापन

26 अप्रैल को जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होना है। इसे देखते हुए परिवहन विभाग ने चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए वाहनों का तीन दिन के लिए अधिग्रहण करने में लगा है। इसके लिए वाहन स्वामियों को नोटिस भेजा जा चुका है। एआरटीओ विवेक शुक्ला ने बताया कि 23 अप्रैल की शाम चार तक सभी वाहन स्वामियों को अपने बथुआ स्थित पॉलीटेक्निक के मैदान में खड़ा करने का निर्देश दिया गया है। स्कूल प्रबंधकों को अपने स्कूल वाहन 23 अप्रैल को शाम छह बजे तक खड़ा करने का निर्देश दिया गया है। ऐसा न करने पर वाहन स्वामी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने, परमिट निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। बताया कि जिन 167 वाहनों स्वामियों ने अधिग्रहण आदेश लेने से मना किया। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के साथ पंजीकरण नंबर निरस्त करने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed