{"_id":"5c08172ebdec2241d045b134","slug":"161544034094-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालगंज एसडीएम को मिला आईएसओ प्रमाण पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालगंज एसडीएम को मिला आईएसओ प्रमाण पत्र
Updated Wed, 05 Dec 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
लालगंज। बेहतर कार्य करने के लिए लालगंज तहसील को आईएसओ प्रमाणपत्र मिला है। यह पूर्वांचल की एकमात्र तहसील है जिसे यह गौरव हासिल हुआ है। नागरिकों को बेहतर सुविधा देने और उत्कृष्ट प्रशासनिक व्यवस्था पर आईएसओ इंडिया प्राईवेट लिमिटेड द्वारा लालगंज तहसील कार्यालय को आईएसओ 9001-2015 सर्टिफिकेट दिया गया।
हरियाणा की टीसीसीपीएल कंपनी ने यूएसए द्वारा मिले उक्त प्रमाण पत्र को तहसील के ई मेल पर भेजा गया है। तहसील कार्यालय में शिकायत पेटी, पेयजल व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता व्यवस्था, दस्तावेजों का रखरखाव, सीसीटीवी कैमरे, सजावटी पौधे, समय प्रबंधन का ध्यान दिया जाना तथा प्रत्येक कर्मचारियों को समय का पाबंद किया जाना व कर्मचारियों को दी जाने वाली सुविधा सहित तमाम बिंदुओं पर कंपनी की टीम ने कार्यालय का निरीक्षण किया था।
निरीक्षण के उपरांत दी गई रिपोर्ट के आधार पर तहसील कार्यालय को प्रमाण पत्र दिया गया है। मंगलवार को एडीएम भू राजस्व एमए अंसारी ने लालगंज तहसील को आईएसओ सर्टिफिकेट मिलने पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि कंपनी द्वारा कार्यालय को भले ही सर्टिफिकेट मिल गया हो लेकिन इन मानकों को बरकरार रखने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को ध्यान देना होगा।