फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   अष्टकोणीय थाने के गोपनीय रास्ते का एसपी ने किया निरीक्षण

अष्टकोणीय थाने के गोपनीय रास्ते का एसपी ने किया निरीक्षण

Fri, 16 Nov 2018 12:45 AM IST
Updated Fri, 16 Nov 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
अष्टकोणीय थाने के गोपनीय रास्ते का एसपी ने किया निरीक्षण
अहरौरा। नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के चलते दुर्गा जी के पहाड़ के पास बने नवनिर्मित अष्टकोणीय थाने में गोपनीय रास्ता को बनवाया गया है। जिसका एसपी शालिनी ने बुद्धवार की देर शाम निरीक्षण किया। इस दौरान थाने का कार्यालय, बैरक, कंप्यूटर कक्ष, मालखाना, शस्त्रागार कक्ष का भी जायजा लिया । एसपी ने जल्द ही यहां थाना शिफ्ट किए जाने की बात कहीं। लगभग दो वर्ष पूर्व डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से क्षेत्र के दुर्गा जी स्थित पहाड़ के पास अष्टकोणीय थाना का निर्माण पूर्ण कराया गया। इसके बाद से यहां थाना को शिफ्ट किए जाने का कई बार प्रयास किया गया लेकिन तकनीकी संसाधन के आभाव में यंहा थाना को शिफ्ट नहीं किया जा सका है। बुद्धवार की देर शाम एसपी शालिनी बेचुबीर मेला की तैयारियों का जायजा लेने के बाद अष्टकोणीय थाने का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान उंहे पता चला कि नवनिर्मित थाने की डिजाइन नक्सल गतिविधियों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है ।जनपद में एक मात्र ऐसा थाना बनाया गया है जिसमें अंडरग्राउंड गोपनीय रास्ता मौजूद है । एसपी शालिनी ने गोपनीय रास्ते के जरिए प्रत्येक कक्ष का विधिवत अवलोकन किया । पूर्ण रूप से तैयार हुए अष्टकोणीय थाने की डिजाइन देखकर एसपी ने जल्द ही यहां थाना शिफ्ट किए जाने की जानकारी थानाध्यक्ष मनोज ठाकुर से ली तथा आवश्यक निर्देश दिया। एसओ ने बताया कि ब्राडबैंड का कनेक्शन नहीं लगा होने से यहां थाना शिफ्ट नहीं हो पा रहा है । जिससे सिसिटिएनएस का कार्य नहीं हो पाएगा । एसपी ने संबंधित अधिकारियों से मोबाइल पर वार्ता कर जल्द से जल्द कनेक्शन लगवाने को कहा । एसपी ने कहा कि नवनिर्मित थाने में सोलर पैनल,व आरओ प्लांट भी जल्द ही लगवा दिया जाएगा। अष्टकोणीय थाने के निरीक्षण के दौरान एएसपी अजय सिंह,प्रवीण सिंह,मनोज ठाकुर,आलोक सिंह,विमलेश राय,तेजबहादुर राय,सतीश सिंह,जय प्रकाश,सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed