{"_id":"5b4f89504f1c1b44748b58b9","slug":"161531939152-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लटकते बिजली के तार बन सकते हैं हादसे का सबब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लटकते बिजली के तार बन सकते हैं हादसे का सबब
Updated Thu, 19 Jul 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्रमंडगंज। स्थानीय बाजार के वार्ड संख्या 8 में लटकते तार हादसे का सबब बने हुए हैं। ग्रामीणों के बार बार गुहार के बावजूद न तो संबन्धित उपभोक्ता ही ध्यान दे रहे और न ही बिजली विभाग की चेत रहा है। जमीन से छह फीट की ऊंचाई से लटकते तार के आसपास जहां ग्रामीणों का आवागमन रोज बना रहता है वहीं छोटे छोटे बच्चे खेलते रहते हैं। गांव में इस बात कि चर्चा है कि बिजली के लटकते तार से कभी कोई बड़ा हादसा हो सकता है ग्रामीण इसकी शिकायत बिजली विभाग के आला अधिकारियों से भी कर चुके हैं। किंतु आज तक उन तारों को हटवाया नहीं गया। जबकि 13 जुलाई को देवहट में 11 हजार वोल्ट का करेंट आने से सुबराती की मौत हो गई थी तथा छह लोग करेंट लगने से घायल हो गए थे। वार्ड निवासी चतुर्भुज, केशव, असीम चौरसिया, अर्जुन, गुलाम मोहम्मद, छोटे मियां आदि का कहना है कि विद्युत कर्मचारियों को किसी बड़े दुर्घटना का इंतजार है इसीलिए इन केबिल तारों को हटवाने में आज तक कोई अधिकारी पहल नहीं कर रहा है। इस संबंध में अवर अभियंता विद्युत हौसला प्रसाद तिवारी का कहना है कि देवहट ड्रमंडगंज के वार्ड 8 से जमीन से छह फीट ऊपर केबिल कनेक्शन की शिकायत मिली है। इसे जल्द ही ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन