{"_id":"5b4f891e4f1c1bc57a8b513a","slug":"161531939102-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआरएलएम की योजना हुई फेल, नहीं बंटा ड्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनआरएलएम की योजना हुई फेल, नहीं बंटा ड्रेस
Updated Thu, 19 Jul 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिगना। छानबे ब्लॉक के लगभग दो दर्जन प्राथमिक विद्यालयों में छात्र व छात्राएं नि:शुल्क ड्रेस पाने से वंचित बताए जा रहे हैं। बच्चों को आजीविका मिशन की समूहों द्वारा ड्रेस तैयार करके देने की बात कही गई थी। आधे से अधिक जुलाई माह बीत गया पर कहीं भी ड्रेस का अता पता नहीं चल रहा है। ड्रेस के अभाव में बच्चे बिना ड्रेस में विद्यालय आने को मजबूर हैं। जबकि शासन द्वारा 20 जुलाई तक हर हाल मे छात्रों को ड्रेस उपलब्ध कराए जाने का निर्देश दिया गया है। मालूम हो कि प्राथमिक विद्यालय बिहसडाकला, विसहडा प्रथम व द्वितीय, कटरा सर्रोई, जोपा, सुपंथा, भटेवरा, रामपुर, गैपुरा, खम्हरिया, दमुआन, कलना, बिहसडा खुर्द सहित दो दर्जन प्राथमिक स्कूलों में समूहों को ड्रेस तैयार किए जाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। लेकिन समूहों द्वारा अभी तक स्कूलों से कपड़ा हेतु धनराशि भी नहीं लिया गया है जिससे इस माह में ड्रेस देना भी सम्भव नहीं दिखलाई पड़ रहा है। इस सम्बंध मे खंड शिक्षा अधिकारी प्रभाशंकर पांडेय का कहना है कि दो बार बैठक करके समूहों को बताया गया था कि वे विद्यालय से कपड़ा हेतु आधा धनराशि का चेक लेकर ड्रेस तैयार करें और आधा भुगतान ड्रेस देने पर होगा लेकिन समूहों द्वारा अभी तक न सम्पर्क ही किया और न हीं कोई जबाब दी। उन्होंने कहा कि ड्रेस हेतु उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जा रहा है।
विज्ञापन