{"_id":"5b4e2a744f1c1b0c718b4911","slug":"161531849332-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री फसल बीमा के लिए निकली जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री फसल बीमा के लिए निकली जागरूकता रैली
Updated Tue, 17 Jul 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
मिर्जापुर। कामन सर्विस सेंटर की ओर से मंगलवार को बाइक जुलूस निकाल कर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की लोगों को जानकारी दी।
कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी कार्यालय से जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी आरएन सिंह हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस दौरान रामेन्द्र शुक्ला ने बताया कि जनपद में रिलांयस के सहयोग से सभी सक्रिय जन सेवा केन्द्रों से अधिक से अधिक गैर ऋणी कृषकों का खरीफ फसलों का बीमा कराया जा रहा है। इसमें जिला कृषि अधिकारी पवन कुमार प्रजापति का सहयोग मिल रहा है। बाइक रैली भ्रमण के बाद विकास खंड कार्यालय पहुंच कर संपन्न हुई। आगामी 30 जुलाई तक जनपद में बीमा के लक्ष्य को पूर्ण करने का प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर अपर सूचना विज्ञान अधिकारी अभिषेक श्रीवास्तव, अरविंद पाठक, दाऊ पाण्डेय, राम बाबू, जन सेवा केन्द्र संचालक शैल पुत्री, मनोज, विपेंद्र समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।