{"_id":"5afdc9544f1c1be0408b61f0","slug":"161526581588-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं खरीद नही होने से किसान नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं खरीद नही होने से किसान नाराज
Updated Fri, 18 May 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
गेहूं खरीद नहीं होने पर प्रदर्शन करते किसान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमालपुर। भारतीय किसान सेना के नेतृत्व में किसानों ने जमालपुर बाजार में पैदल मार्च करते हुऐ ब्लॉक मुख्यालय पर पहुंचकर नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया। किसानों ने मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल को संबोधित पत्रक खंड विकास अधिकारी को सौंपा। किसानों क्रय केंद्र पर किसानों का गेहूं खरीदा जाय। मांगे पूरी नहीं होने पर चक्का जाम करने की चेतावनी दी।
विकास खंड जमालपुर के क्रय केंद्रों पर किसानों से गेहूं की खरीद नहीं हो रही है। क्रय केंद्र प्रभारी गेहूं का उठान नहीं होने के चलते जगह नहीं होने के कारण खरीद नहीं कर रहे हैं। इससे नाराज किसानों ने ब्लॉक मुख्यालय पर गुरूवार को भारतीय किसान सेना के नेतृत्व में किसानों ने जमालपुर ब्लॉक में प्रदर्शन किया। इसके पूर्व कटरा में रूककर जनसभा किया। सभा का नेतृत्व करते हुए पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं भारतीय किसान सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामराज राज सिंह ने कहा कि क्रय केंद्रों पर किसानों से गेहूं खरीद नहीं हो रही है। इससे किसान परेशान है। क्रय केंद्र पर किसानों का गेहूं खरीदा जाय। इस मौके पर सत्येंद्र सिंह, सतीश कुमार सिंह, अशोक कुमार, जगदीश राय, रामवृक्ष सिंह, भोला प्रसाद विश्वकर्मा, अशोक पाठक, प्रमोद तिवारी, मुन्ना सिंह, दयाशंकर सिंह आदि मौजूद रहे।