{"_id":"5ac123774f1c1bd4618b4e60","slug":"161522606967-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पद संचलन कर लोगों को दिया एकता का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पद संचलन कर लोगों को दिया एकता का संदेश
Updated Mon, 02 Apr 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। वैशाख कृष्ण पक्ष पर रविवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने नगर में पथ संचलन का आयोजन किया। राजकीय इंटर कॉलेज महुवरिया से आरंभ होकर नगर भ्रमण के पश्चात समाप्त हुआ। पथ संचलन के बाद बौद्धिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।
मुख्य अतिथि और संघ के काशी प्रांत के प्रांत प्रचारक रमेश ने संघ के विचारों के बारे में स्वयंसेवकों को विस्तार से बताया। प्रांत सहचालक अंगराजजी और प्रांत सह कार्यवाह सोहन ने संघ के बारे में बताया। कार्यक्रम की शुरूआत दोपहर दो बजे हुआ। कार्यकर्ता संघ के गणवेश में जीआईसी में एकत्र हुए। जहां सभी के हाथ में लाठी, सिर पर काली टोपी, सफेद शर्ट व खाकी पैंट पहन, काला जूता अनुशासन के साथ पूरे गणवेश में दो लाइनों में विभक्त हुए।उसके बाद पथ संचलन आरंभ हुआ। सबसे आगे सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चे बैंड बाजे पर धुन बजाते हुए चल रहे थे। पथ संचलन राजकीय इंटर कॉलेज से शुरू होकर राम विलास चौराहा, वासलीगंज, गिरधर का चौराहा, घंटाघर होते हुए नबालक का तबेला, धुंधीकटरा, गुरहट्टी बाजार, टटहाईरोड, तेञिलयागंज, चिनिहवा इनारा, पेहटी चौराहा होते हुए जीआईसी में समाप्त हुआ। पथ संचलन के आगे चल रही एक जीप को भारत माता की तस्वीर और दूसरी जीप को केसरिया ध्वज से सुसज्जित किया गया था। अध्यक्षता विवेक बरनवाल ने किया। इस दौरान रत्नाकर मिश्रा, रमाशंकर सिंह पटेल, बालेंदुमणि त्रिपाठी, रामचंद्र शुक्ल, मनोज जायसवाल, लाल बहादुर सिंह, मनोज श्रीवास्तव, डा. नीरज त्रिपाठी, उत्तर मौर्य, अमित श्रीनेत, बृजभूषण सिंह, रामकुमार विश्वकर्मा, नितिन विश्वकर्मा, आनंद कुमार गुप्ता, उमेश गुप्ता, संजय यादव आदि मौजूद रहे।