{"_id":"599dd1224f1c1b76568b487c","slug":"161503514914-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली आपूर्ति बाधित, फसल सुखने के कगार पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली आपूर्ति बाधित, फसल सुखने के कगार पर
Updated Thu, 24 Aug 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। बिजली आपूर्ति बाधित होने से किसानों की फसल सूखने के कगार पर है। फसलों की सिंचाई और बिजली आपूर्ति के लिए किसानों ने बुधवार को जिलाधिकारी को पत्रक सौंपा। वहीं सुचारु रूप से बिजली आपूर्ति नही होने पर कड़ी नाराजगी जताया।
छानबे के अर्जुनपुर फीडर से क्षेत्र के 35 गांवों में बिजली आपूर्ति की जाती है। बिजली से किसानों द्वारा सिंचाई आदि किया जाता है। बीते एक पखवारे से बिजली आपूर्ति नहीं हो रही है। किसानों को 110 वोल्ट बिजली ही प्राप्त हो रही है। बिजली के लो वोल्टेज के चलते पंप नही पा रही है, जिससे सिंचाई बाधित हो रही है। अर्जुनपुर के ग्रामीण अजीत सिंह, प्रदीप कुमार सिंह, ओम प्रकाश सिंह, विभरेश यादव, दिनेेश सिंह, अजयधर, ओम प्रकाश सिंह, गोविंद सिंह, जय सिंह, संतोष सिंह, प्रशांत कुमार दूबे, विद्याकांत दूबे आदि ने जिलाधिकारी को पत्रक देकर समस्या से अवगत कराया। कहा कि किसानों की समस्या का त्वरित निदान किया जाए, जिससे खेती प्रभावित नही हो, अन्यथा आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
बिजली के लो वोल्टेज के चलते सिरसी पंप कैनाल नहीं चल रहा है, जिससे नाराज ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को बुधवार को पत्रक सौंपा। साथ ही बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग किया, जिससे किसान सिंचाई कर सकें। ग्रामीण समस्या के निदान के लिए 28 अगस्त से कलेक्ट्रेट पर आमरण अनशन करेंगे।
विज्ञापन
क्षेत्र स्थित सिरसी पंप कैनाल से क्षेत्र के अतरैला पांडेय, छोटी भरेहठा, पनियरा रैकल, पिउरी गोढ़ा, कमालपुर असाढ़ी आदि गांवों में लगभग एक हजार हेक्टेयर खेतों की सिंचाई होती है। वहीं बिजली विभाग द्वारा लो वोल्टेज की समस्या के चलते किसानों के खेतों की सिंचाई बाधित हो रही है। जिससे थक हार कर किसानों ने 28 अगस्त से धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दिया है। किसान गिरीश कुमार सिंह, धनश्याम सिंह, राममूरत, राजनाथ, मनीष कुमार सिंह, हरिशंकर पाल, राकेश कुमार ने जिलाधिकारी को पत्रक सौंप कर समस्या के निदान की मांग की है।