फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   16 types of forms will be filled for counting

मतगणना के लिए भरे जाएंगे 16 प्रकार के प्रपत्र

Sat, 01 May 2021 07:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 07:10 PM IST
विज्ञापन
16 types of forms will be filled for counting
मिर्जापुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए इन दिनों मतगणना के लिए निर्वाचन कार्मिकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। उनको विस्तार से जानकारी दी जा रही है। शनिवार को भी प्रशिक्षण जारी रहा। कार्मिकों को बताया गया कि उनको मतगणना के लिए 16 प्रकार के प्रपत्र भरने पड़ेंगे। प्रशिक्षकों ने बताया कि ग्राम पंचायत की मतदान की स्थलवार मतपेटिकाएं कर्मचारियों को उपलब्ध कराया जाएगा। सील्ड मतपेटिका गणना अभिकर्ता को दिखाने के बाद ही खोली जाएगी। इसके बाद सभी मतपत्र मतगणना मेज पर निकालकर चारों पदों के मतपत्रों को अलग-अलग करके 50-50 की गड्डियां बनाकर गणना पर्ची तैयार की जाएगी। इसके बाद मतपत्र लेखा से मिलान किया जाएगा। यदि एक मतदेय स्थल पर एक से अधिक सदस्य ग्राम पंचायत, सदस्य क्षेत्र पंचायत एवं सदस्य जिला पंचायत के वार्ड का निर्वाचन हुआ है तो ऐसे मतदेय स्थलों के मतपेटी में प्राप्त मतपत्रों को उलटकर उसके पीछे सील से वार्डों के क्रमांक देखकर छंटनी की कार्रवाई की जाएगी। बताया गया कि अस्वीकृत और निरस्त मतों का पदवार अलग-अलग बंडल बनाकर रखा जाएगा। एक मतपेटी की गणना होने के उपरांत निरस्त किए जाने संबंधी मतपत्र निर्वाचन अधिकारी को भेजा जाएगा। हालांकि निर्वाचन अधिकारी का निर्णय अंतिम होगा। गणना पर्यवेक्षक प्राप्त प्रपत्रों पर उम्मीदवार का नाम, चिह आदि भरकर निर्वाचन अधिकारी को प्रस्तुत करते रहेंगे, जिससे निर्वाचन प्रक्रिया में किसी प्रकार का विलंब नहीं हो। भरे जाने वाले सभी 16 प्रकार के प्रपत्रों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed