फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   woman suicide to fire herself in halia mirzapur

दर्दनाक : कमरा बंद कर पांच बच्चों की मां ने लगाई आग, मौत

Tue, 28 May 2019 11:02 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Tue, 28 May 2019 11:02 AM IST
विज्ञापन
woman suicide to fire herself in halia mirzapur
सांकेतिक तस्वीर

उत्तर प्रदेश के मिर्जुापुर जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने खुद को कमरे में बंद कर आग लगा दी। आग लगाने के बाद जब उसकी चीख घरवालों तक पहुंची तो परिजनों ने छत का पटिया तोड़ कर कमरे में प्रवेश किया। तब तक महिला की मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन


मिर्जापुर के हलिया थाना क्षेत्र के गौरवा गांव में रविवार की रात एक महिला ने खुद को कमरे में बंद कर आग लगा ली। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है। क्षेत्र के गौरवा गांव निवासी ललिता देवी (45) पत्नी इंद्रमणि धरकार रविवार की रात अपने कमरे में जाकर दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। इसके बाद मिट्टी का तेल छिड़कर आग लगा लिया।
विज्ञापन


कमरे से आग की लपट और चीख सुनकर पड़ोसियों ने शोर मचाया तो उसका पति इंद्रमणि भाग कर घर आया। दरवाजा अंदर से बंद मिलने पर आनन-फानन में छत की पटिया को तोड़कर घर के अंदर पहुंचे तब तक ललिता की मौत हो चुकी थी। इसकी सूचना ग्राम प्रधान हलिया पुलिस को दिया। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक छोटक यादव मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए पीएम को भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका के पति इंद्रमणि ने बताया कि उनको पांच बच्चे है। इसमें चार पुत्र और एक पुुत्री है। बड़ी पुत्री की शादी हो चुकी है। बड़ा पुत्र रोजी रोटी के लिए बाहर काम करता है। तीन लड़के घर पर ही रहते है। मृतका का मायका मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिला के खमरिया गांव में है। मृतक के मायके वाले मौके पर पहुंचे। मृतका के चाचा नर्मदा का कहना है कि किसी बात को ललिता ने कमरे को बंद कर खुद को आग के हवाले कर दिया। थाना प्रभारी ने कहाकि मामले में कोई तहरीर नहीं आइ है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed