फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   सड़क हादसे में एक की मौत, दो घायल

सड़क हादसे में एक की मौत, दो घायल

Mon, 27 May 2019 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में एक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
जमालपुर/अदलहाट। जमालपुर थाना क्षेत्र की सीमा पर चंदौली के चंदाइत गांव के पास रविवार की दोपहर के समय दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। जबकि युवक का मामा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, अदलहाट थाना क्षेत्र के टेडुआ गांव के पास बस और मैजिक की टक्कर में चालक घायल हो गया।
क्षेत्र के डवक गांव निवासी अलाउद्दीन (35) अपने मामा शर्फुद्दीन (50) के साथ बाइक से चंदौली के मुगलसराय किसी काम से जा रहा था। वह चंदौली के चंदाइत गांव पहुंचा था कि सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। इससे अलाउद्दीन की मौके पर ही मौत हो गई। मौत की खबर सुन कर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

एक अन्य हादसे में अदलहाट थाना क्षेत्र के वाराणसी-शक्ति नगर राजमार्ग पर स्थित टेडुआ गांव के पास रविवार को सरकारी रोडवेज बस व मैजिक की आमने सामने की टक्कर में मैजिक चालक को गंभीर रूप से घायल हो गया। शक्तिनगर से विंध्यनगर की सरकारी परिवहन की बस सवारी लेकर वाराणसी जा रही थी कि टेडुंआ गांव के पास विपरीत दिशा से आ रही शीतल पेय लदी मैजि क से टक्कर हो गई। इससे शीतल पेय की बोतल सड़क पर बिखर गया। मैजिक व बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक विनोद यादव ने घायल मैजिक चालक 35 वर्षीय विनोद कुमार को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। रोडवेज बस में बैठी सवारियां सुरक्षित रही। उन्हें दूसरी बस से वाराणसी भेजवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed