फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   धूप में घर से बाहर निकलना हुआ मुश्किल

धूप में घर से बाहर निकलना हुआ मुश्किल

Mon, 27 May 2019 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
धूप में घर से बाहर निकलना हुआ मुश्किल

विज्ञापन
मिर्जापुर। तेज धूप और भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं। सड़कों पर निकले लोग धूप से बचने के लिए छांव तलाश रहे। रविवार को अधिकतम 43 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस तापमान की गर्मी लोगों ने सही।

तेज धूप के चलते सड़कों पर सन्नाटा सा पसरा रहा। दोपहर जहां लोग घरों में दुबके रहे वहीं पशु पक्षी बगीचों में धूप से बचने के लिए शरण लिए रहे। सुबह नौ बजे के बाद ही धरती पर जैसे आग ही बरस रही हो। लोगों का शरीर झुलस रहा है। कितना भी लोग घर से पानी पीकर निकले कुछ दूर जाते ही गला सूख रहा है। ठेले पर सजे तरल पेय पदार्थ ही सहारा बने हुए हैं। उमस भरी गर्मी के बीच लोगों का कही यात्रा करना कठिन हो गया है। बसो अथवा अन्य सवारी वाहनों में बैठे लोग पसीने से सराबोर हो रहे हैं। नगर समेत ग्राम्यांचलों में लोगों का तब बुरा हाल हो रहा जब एकाएक क्षेत्र की बिजली कट जाए। लोग घरों और दुकानों पर पंखा झेलते दोपहरी व्यतीत करने को मजबूर हो रहे हैं। तेज धूप व गर्मी में ठेले अथवा दुकानों पर छांछ, लस्सी समेत अन्य तरल पदार्थ बेचने वालों की भी चांदी कट रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed