फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   उपभोक्ताओं को समय से बिल पहुंचाएं

उपभोक्ताओं को समय से बिल पहुंचाएं

Mon, 27 May 2019 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
उपभोक्ताओं को समय से बिल पहुंचाएं

विज्ञापन
मिर्जापुर। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड वाराणसी के डायरेक्टर कामर्शियल ने रविवार को मिर्जापुर व सोनभद्र जिले की बिलिंग एजेंसियों, सहायक अभियंता व अवर अभियंताओं की बैठक लेकर राजस्व प्राप्ति की समीक्षा की। साथ ही सहज जन सेवा केंद्रों को भी आवश्यक निर्देश दिए।

जिला पंचायत सभागार में आयोजित बैठक में डायरेक्टर ओपी दीक्षित ने कम राजस्व की वसूली पर नाराजगी जताई और कहा कि मिर्जापुर व सोनभद्र की स्थिति ठीक नहीं है। उन्होंने बिलिंग एजेंसियों से कहा कि वे तय समय पर उपभोक्ताओं के बिलों को उन तक पहुंचाएं तथा उसमें जो भी गड़बड़ी अथवा उसकी शिकायत आती है। उसको तत्काल ठीक करें ताकि उपभोक्ता समय से बिलों का भुगतान कर सकें। उन्होंने सहायक अभियंता व अवर अभियंताओं से उपकेंद्र वार विद्युत बिलों के भुगतान की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अब सभी उपकेंद्र पर तैनात अवर अभियंताओं से इस बात का प्रमाणपत्र लिया जाएगा कि उनके केंद्र के क्षेत्र में किसी उपभोक्ता के बिल का भुगतान बकाया नहीं है। उन्होंने कहा कि अभियान चलाकर वसूली में तेजी लाई जाए। इस अवसर पर अधिशासी अभियंता एके सिंह, मनोज कुमार यादव व अन्य अभियंता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed