फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   अलग-अलग सड़क हादसे में जज समेत आठ घायल

अलग-अलग सड़क हादसे में जज समेत आठ घायल

Sun, 26 May 2019 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
अलग-अलग सड़क हादसे में जज समेत आठ घायल
मिर्जापुर। मड़िहान थाना क्षेत्र के लूसा गांव के पास शराब लदी डीसीएम ने जज की कार में टक्कर मार दी। हादसे में डीसीएम पलट गई। इसमें जज, उनका चालक और स्टोनों घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। डीसीएम चालक मौका पाकर फरार हो गया।
विज्ञापन

राजगढ़, सोनभद्र के सिविल जज सीनियर डिविजन सुनील सिंह (42) सोनभद्र से इलाहाबाद जा रहे थे। मड़िहान थाना क्षेत्र के लूसा गांव के सामने मिर्जापुर की ओर से सोनभद्र की ओर जा रही शराब लदी डीसीएम ने उनकी कार में टक्कर मार दी। जज सुनील सिंह, कार चालक 26 वर्षीय संतोष कुमार निवासी पूरा उरमोरा राबर्टसगंज और स्टेनो 35 वर्षीय पुरुषोत्तम चौधरी निवासी राबर्टसगंज घायल हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस एवं पीआरबी को सूचना दी। पुलिस ने तीनों लोगों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। डीसीएम का चालक डीसीएम पलटने के बाद फरार हो गया। सूचना मिलने पर सोनभद्र के कर्मा थानाध्यक्ष व मड़िहान थाना प्रभारी राजीव सिंह मौके पर पहुंचे। पलटी डीसीएम को क्रेन से सीधा करवा कर कब्जे में ले लिया गया।
विज्ञापन

अहरौरा। अहरौरा के बिल्लो कुंड के पास खड़े ट्रक में कार घुस जाने से चालक घायल हो गया। वहीं, महूली चौराहे के पास ट्रक कार से सट गई। इससे कार सवार चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनभद्र के पुरनिया विहार निवासी राजीव रंजन शनिवार की शाम अपनी कार से सोनभद्र से चुनार की ओर जा रहे थे। अहरौरा क्षेत्र के बिल्लो कुंड के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में कार पीछे से टकरा गई। हादसे में कार सवार राजीव रंजन (40) घायल हो गया। इससे पूर्व क्षेत्र के महुली चौराहे के पास सुकृत से गिट्टी लादकर वाराणसी की ओर जा रहा ट्रक पीछे से ओवरटेक कर आगे आ रही कार से सट गया। इससे कार में सवार चार लोगों को हल्की चोट आईं। दुर्घटना के समय ट्रक से सटने की वजह से कार काफी दूर तक घसीट गई। जिस वजह से कार क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों ने दुर्घटना के बाद ट्रक चालक और खलासी को पकड़कर कर पीटना शुरू कर दिया। किसी तरह दोनों भीड़ से बचकर भागे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर थाने पर खड़ा करा दिया ।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed