फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   मड़हे में लगी आग से फटा सिलेंडर, पांच झुलसे

मड़हे में लगी आग से फटा सिलेंडर, पांच झुलसे

Sun, 26 May 2019 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
मड़हे में लगी आग से फटा सिलेंडर, पांच झुलसे

विज्ञापन
लालगंज। थाना क्षेत्र के मेढरा गांव में शुक्रवार की देर रात अबुझहाल में लगी आग के बाद सिलेंडर फटने से दो भाइयों के परिवार के पांच लोग झुलस गए। ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया। तब तक मड़हे में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। झुलसे लोगों को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर हानेे पर एक को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।
क्षेत्र के मेढरा गांव निवासी शिवशंकर पांडेय के मड़हे में शुक्रवार की रात अबुझ हाल में आग लग गई। आग लगने पर ग्रामीण इकट्ठा होकर आग बुझाने में जुट गए। शिवशंकर के मड़हे से सटा उसके भाई रमाशंकर का घर है। रमाशंकर आग की लपट को रोकरने के लिए पानी डालकर आग बुझाने लगे। इस दौरान शिवशंकर के मड़हे में रखा गैस सिलेंडर फट गया। इससे रमाशंकर और शिवशंकर कि परिवार के पांच लोग झुलस गए। आग से 60 वर्षीय रमाशंकर, उनका पुत्र 12 वर्षीय उदयनाथ, आठ वर्षीय श्याम सुंदर, 45 वर्षीय राम अजोर और रमाशंकर के घर रिश्तेदारी में आए 35 वर्षीय बजरंगी पुत्र बुद्घसेन निवासी शाहपुर रीवां मध्य प्रदेश भी झुलस गए। झुलसे लोगों को एंबुलेंस से सीएचसी लालगंज भेजवाया गया। हालत गंभीर होने पर सभी को मंडलीय अस्पताल रेफर किया गया। रमांशकर को मंडलीय अस्पताल से इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया गया। आग से मड़हे में रखा अनाज व गृहस्थी समेत लगभग एक लाख का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

मड़िहान। क्षेत्र के भावां कस्बा में शुक्रवार की रात को गुमटी में अबुझ हाल में आग लग गई। आग लगने से उसमें रखा हजारों का सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। क्षेत्र के देवपुरा गांव निवासी रामकुमार सिंह की जमीन है। उन्होंने सड़क किनारे गुमटियों को रखकर किराए पर दिया है। गांव निवासी किराएदार पान व किराना का सामान बेचकर परिवार का जीविकोपार्जन चलाता था। रात में अबुझहाल में गुमटी में आग लगने से भावां चट्टी पर अफरा तफरी मच गया। आग की लपटें सड़क तक पहुँचने से दोनों तरफ बाहनों की कतार लग गई। ग्रामीणों के सहयोग से आग को बुझाया गया। नहीं तो आग अन्य गुमटियों को अपने चपेट में ले लेती। आग से गुमटी में रखा हजारों का सामान जलकर राख हो गया। दुकान मालिक ने आशंका जताई कि किसी नशेड़ी ने गुमटी में आग लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed