{"_id":"5ce98c4abdec22075c117980","slug":"15588097244-mirzapur-news13","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही में पूर्व व वर्तमान चौकी प्रभारी फतहां निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही में पूर्व व वर्तमान चौकी प्रभारी फतहां निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने कार्य में लापरवाही बरतने पर पूर्व व वर्तमान चौकी प्रभारी फतहां को निलंबित कर दिया है। एसआई रमेश राम लाइन हाजिर होने के बाद भी एसपी के निरीक्षण में शहर कोतवाली में मौजूद मिले थे। रमेश राम के साथ वर्तमान चौकी प्रभारी जयशंकर प्रसाद भी मौजूद थे। इस पर एसपी ने एसआई रमेश राम और एसआई जयशंकर प्रसाद यादव को निलंबित कर दिया।
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने एक माह पूर्व फतहां चौकी प्रभारी रमेश राम को चुनावी ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर लाइन हाजिर किया था। उनके स्थान पर जयशंकर प्रसाद यादव को फतहां चौकी प्रभारी बनाया था। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने शहर कोतवाली का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान लाइन हाजिर एसआई रमेश राम वर्तमान चौकी प्रभारी दोनों कोतवाली परिसर में मिले। फतहां चौकी प्रभारी जयशंकर प्रसाद एसआई रमेश राम के साथ बैठकर किसी मुकदमे की पर्ची कटवा रहे थे। एसपी ने लाइन हाजिर होने के बाद भी एसआई रमेश राम के कोतवाली में मौजूद होने और जयशंकर प्रसाद को विवेचनात्मक कार्य में लापरवाही बरतने पर निलंबित कर दिया।