{"_id":"5ce98c47bdec22072c3325c7","slug":"155880972118-mirzapur-news181","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधूरे आवास व शौचालय के निर्माण ने बढ़ाई बेचैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधूरे आवास व शौचालय के निर्माण ने बढ़ाई बेचैनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमालपुर। क्षेत्र में अधूरे पड़े प्रधानमंत्री आवास व शौचालयों ने ग्राम प्रधानों व अधिकारियों की बेचैनी बढ़ा दी है। माना जा रहा था कि चुनाव के बाद यह अभियान ठंडा हो जाएगा। नई सरकार के लिए कयासबाजी की जा रही थी लेकिन एनडीए सरकार की प्रचंड जीत से पोल खुल जाने का डर सता रहा है।
विकास खंड के 99 ग्राम पंचायत में आज भी स्वच्छता अभियान के दौरान शौचालयों में भारी पैमाने पर अनियमितता का आरोप है। ग्रामीणों का कहना है कि एमाईएस फीडिंग से लेकर निर्माण तक में खेल खेला गया। हर गांव में पुराने शौचालय को दिखा कर धनराशि निकाल ली गई थी। बाद में जांच के डर से अधिकारियों ने फिर से रिपोर्ट मंगाने का निर्देश दिया। माना जा रहा है कि यदि जांच हुई तो लाखोंरुपये का घोटाला सामने आयेगा। शौचालय मे टंकी व टोटी भी नहीं है। करीब 20 हजार शौचालय के निर्माण में भारी पैमाने पर अनियमितता बरती जाने का आरोप लगाया जा रहा है। इस संबंध में एडीओ पंचायत रामवृक्ष पाल ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। इसी प्रकार प्रधानमंत्री आवास में वर्ष 2018-19 में करीब एक हजार तीन सौ 31 आवासों का निर्माण कार्य होना था जिसे दस जनवरी तक हर हाल में पूरा करना था लेकिन अधिकांश आवास अभी भी अपूर्ण हैं।