{"_id":"5ce83f84bdec2207476e360e","slug":"155872453514-mirzapur-news130","type":"story","status":"publish","title_hn":"कछवां बाजार में पटरियों पर हुए अतिक्रमण से राह चलना दूभर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कछवां बाजार में पटरियों पर हुए अतिक्रमण से राह चलना दूभर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कछवां। आदर्श नगर पंचायत में सड़क की पटरियों पर हुए अतिक्रमण के चलते लोगों का राह चलना दूभर हो गया है। आए दिन लग रहे जाम से नगर पंचायत पूरी तरह से उदासीन है। अतिक्रमण को हटवाने के लिए एंटी टास्क फोर्स गठित किया गया जो पूरी तरह से फेल रहा। क्षेत्र के लोगों ने बाजार में प्रमुख सड़कों पर हुए अतिक्रमण को हटाए जाने की मांग की है।
नगर पंचायत में कछवां क्रिश्चिएन हास्पिटल चौराहे से लेकर जमुआ चौराहा, मगरवारी वार्ड, शंकरपुर वार्ड उत्तर की गली में ठेले वाले, दुकानदार सहित प्राइवेट वाहनों के अतिक्रमण के कारण पैदल भी चलना दूभर हो गया है। मछली मंडी के सामने लोग मुर्गा, मीट, मछली काटते हुए गंदगी फैला रहे हैं जिससे उठते दुर्गंध से राहगीरों का बुरा हाल है। क्षेत्र के विवेक सिंह, अधिवक्ता रमेश सिंह, समाजसेवी योगेंद्र नरायन सिंह, समसुद्दीन इद्रीशी आदि ने कहा कि कछवां कस्बे में लग रहा जाम अब आम हो गया है। बाजार में बिना समय घुस रहे वाहनों से आए दिन जाम लग रहा है। इस संबंध में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी विनीत कुमार श्रीवास्तव ने कहा, नगर में बड़े वाहन घूस जाने से नगर में जाम लग रहे हैं। पटरियों पर हुए अतिक्रमण के बारे में उन्होंने कहा कि शीघ्र अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।