फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   गठबंधन के ऐतिहासिक जीत पर नगर विधायक समेत अन्य ने मनाई खुशियां

गठबंधन के ऐतिहासिक जीत पर नगर विधायक समेत अन्य ने मनाई खुशियां

Sat, 25 May 2019 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
गठबंधन के ऐतिहासिक जीत पर नगर विधायक समेत अन्य ने मनाई खुशियां
मिर्जापुर। लोकसभा चुनाव परिणाम बाद जिले के अलग-अलग स्थानों पर शुक्रवार को भी भाजपा अपना दल कार्यकर्ताओं ने लोगों के बीच मिठाईयां बांटकर अपने खुशी का इजहार किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर से पूर्ण बहुमत की सरकार देकर लोकसभा में पहुंचाने वाले देशवासियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त किया।
विज्ञापन

विंध्याचल, इस खुशी में नगर के विधायक पं. रत्नाकर मिश्रा ने मां विंध्यवासनी के श्री चरणों में 51 किलो लड्डू चढ़ाकर भोग लगाया। कार्यकर्ताओं संग धाम आए श्रद्घालुओं के साथ ही स्थानीय लोगों में वितरण किया। इस दौरान पूर्व सभासद एवं युवा भाजपा नेता मोहित मिश्र, राजेश अग्रवाल, गिरीश बनवाल, शिव नारायण तिवारी, भावेश भट्ट आदि मौजूद रहे। नगर के जोगियाबारी स्थित कार्यालय पर विश्व हिंदूू जागरण परिषद के कार्यकर्ताओं ने बीजेपी के प्रचंड जीत पर हर्ष व्यक्त कर खुशियां मनाई। इस मौके पर राज कुमार पांडेय, अनुपम सिंह, शशांक शेखर सिंह आदि मौजूद रहे। अहरौरा, भाजपा, अपना दल और निषाद पार्टी की संयुक्त प्रत्याशी अनुप्रिया पटेल के लोकसभा चुनाव में लगातार दूसरी बार ऐतिहासिक जीत हासिल करने पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पट्टी कला स्थित दुर्गा जी मंदिर पर शुक्रवार की शाम साठ किलो लड्डू का भोग लगाकर प्रसाद के रुप में वितरण कर खुशियां मनाई। इस दौरान विनोद पटेल, कृष्णा तिवारी, विनोद सोनकर, अमित शाह आदि मौजूद रहे। शेरवां, गठबंधन की प्रत्याशी अनुप्रिया पटेल की रिकार्ड मतों से हुई जीत के बाद उत्साहित कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के बहुआर स्थित चौराहे पर जश्न मनाया। इस दौरान बृजेश मिश्रा, बृजनाथ, सुरेंद्र सिंह, राजेश पटेल, राममुरत, राम मुरत आदि मौजूद रहे। लालगंज, गठबंधन लोकसभा प्रत्याशी अनुप्रिया पटेल के ऐतिहासिक जीत पर शुक्रवार को कैंप कार्यालय लालगंज में कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई। इस दौरान अपनादल के प्रदेश सचिव रमाशंकर पटेल, लालबहादुर सिंह, अखिलेश आदि मौजूद रहे। हलिया, स्थानीय चौराहे पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं अपना दल एस कार्यकर्ताओं ने ऐतिहासिक जीत पर जश्न मनाते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशी का इजहार किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष विपुल सिंह, राजू दुबे, श्याम मुरारी पटेल, रिंकू पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed