{"_id":"5ce6fa41bdec22070063446f","slug":"15586412679-mirzapur-news53","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनर यंत्रित ट्रक पलटने से चालक-खलासी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनर यंत्रित ट्रक पलटने से चालक-खलासी घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्रमंडगंज। रीवा-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ड्रमंडगंज घाटी में बुधवार देर रात एक बजे अनियंत्रित ट्रक पलट गया। दुर्घटना में ट्रक चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए। ड्रमंडगंज पुलिस ने घायलों को ट्रक से बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
मध्य प्रदेश से भस्सी लादकर यूपी के मोहम्दाबाद जा रहा ट्रक रात में हलिया थाना क्षेत्र के ड्रमंडगंज घाटी से गुजर रहा था। उसी दौरान अचानक ब्रेक फेल हो जाने के कारण ट्रक पहाड़ से टकराकर सड़क पर पलट गया। ट्रक पलटते ही उसमें फंसे चालक और खलासी अपने बचाव के लिए शोर मचाने लगे। घायल चालक और खलासी की चीख-पुकार सुनकर ड्रमंडगंज बाजार के लोग मौके पर पहुंचे। चौकी प्रभारी ड्रमंडगंज संजय सिंह ने ट्रक में फंसे घायल चालक और खलासी को बाहर निकलवाया। इसके बाद घायल चालक अब्दुल सत्तार (38) पुत्र हसन ग्राम शेरवाला थाना बज्जू जिला बीकानेर राजस्थान और खलासी जाकिर हुसैन (30) पुत्र लारे खान ग्राम बिजहरी को अस्पताल में भर्ती कराया। चौकी प्रभारी ने बताया कि ट्रक मालिक सहित घायल चालक और खलासी के परिजनों को दुर्घटना की सूचना दे दी गई है।