{"_id":"5ce6fa30bdec22070e2bcdd5","slug":"155864125112-mirzapur-news21","type":"story","status":"publish","title_hn":"चक्र दर चक्र बढ़ता रहा जीत का अंतर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चक्र दर चक्र बढ़ता रहा जीत का अंतर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। वर्तमान सांसद अनुप्रिया पटेल ने एक बार फिर से जीत का परचम लहरा दिया है। भाजपा- अद के गठबंधन की लगातार यह दूसरी सफलता रही। अनुप्रिया पटेल ने दो लाख 32 हजार आठ सौ मतों के अंतर से जीत हासिल की। इसमें खास बात यह रही कि अद एस प्रत्याशी ने शुरू से ही जो बढ़त बनाई वह अंत तक जारी रही। इसके पहले भी अनुप्रिया दो लाख 14 हजार मतों से जीत चुकी थी।
अनुप्रिया पटेल को समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रामचरित्र निषाद ने कड़ी टक्कर दी लेकिन अनुप्रिया ने प्रथम चक्र से ही बढ़त बनाया तो वह अंत तक कायम रहा। प्रथम चक्र की समाप्ति पर अनुप्रिया पटेल को 16 हजार सात सौ 37 मत मिले थे। वहीं उनके निकटतम प्रतिदं्दी समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रामचरित्र निषाद को 13 हजार एक सौ 33 मत हासिल हुए थे। इसी प्रकार दूसरे चक्र में अद एस प्रत्याशी को 34 हजार 68 मत मिले तो सपा प्रत्याशी को 27 हजार तीन सौ 70 मत ही मिले। कांग्रेस प्रत्याशी दूसरे चक्र तक पांच हजार चार सौ 84 मत ही मिले थे। इसके बाद तो अनुप्रिया के मतों का ग्राफ लगातार बढ़ता ही गया। दसवें राउंड की समाप्ति पर अनुप्रिया जहां एक लाख 80 हजार 23 मतों तक पहुंच गई वहीं सपा प्रत्याशी ने भी पीछा करते हुए एक लाख 27 हजार 33 मत प्राप्त कर लिया था। इस समय तक ललितेश पति त्रिपाठी 24 हजार सात सौ 45 मत ही प्राप्त कर सके। इसके बाद तो यह अंतर बढ़ता ही गया। 20 वें राउंड में दोनों प्रत्याशियों के बीच का यह अंतर बढ़कर एक लाख 46 हजार सात सौ 64 हो गया। इसके बाद 30 वें राउंड में यह अंतर बढ़कर दो लाख 30 हजार दो सौ 17 हो गया। इसके बाद अंत में 33 वें फाइनल राउंड मे अनुप्रिया पटेल और सपा प्रत्याशी के बीच का अंतर दो लाख 32 हजार आठ सौ हो गया। इसी के साथ ही अनुप्रिया पटेल ने इस बार भी बाजी मार ली।