{"_id":"5ce59ab5bdec2207897f28b9","slug":"15585512739600-mirzapur-news125","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतगणना में पीएसी-पैरामिलेट्री और 600 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतगणना में पीएसी-पैरामिलेट्री और 600 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। 23 मई को लोकसभा चुनाव के मतगणना के लिए सुरक्षा व्यवस्था पूरी कर ली गई है। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए एक कंपनी सीआईएसएफ पहले से ही तैनात है। मतगणना के लिए पीएसी और पैरामिलिट्री फोर्स के साथ छह सौ पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। जो पूरे परिसर में सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखेंगे। इसके अलावा रुट का भी डायवर्जन किया गया है। जिससे पालीटेक्निक के पास जाम की नौबत न उत्पन्न हो।
एएसपी सिटी प्रकाश स्वरूप पांडेय ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए एक-एक कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स और पीएसी की तनौती के साथ सिविल पुलिस की तैनाती की गई है। स्ट्रांग रूम के पास पैरामिलिट्री फोर्स तैनात रहेगी। उसके अंदर नामित अधिकारी कर्मचारी पास के साथ अंदर जाएंगे। मतगणना स्थल पर भी बिना पास के अंदर कोई नहीं जाएगा। परिसर में और उसके बाहर सुरक्षा को संभालने का काम सिविल पुलिस करेगी। बाहर जाम न लगे। इसके लिए रूट का डायवर्जन कर दिया गया है। भुजवा चौकी से बरकछा की ओर वाहनों का डायवर्ट किया गया है। बड़े वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। बताया कि गेट नंबर एक से पुलिस के अधिकारी पालीटेक्निक परिसर में प्रवेश करेंगे। गेट नंबर दो से प्रेक्षक और गेट नंबर तीन से पत्रकार, एजेंट और नेताओं को प्रवेश दिया जाएगा।