{"_id":"5ce59aa0bdec22075e07703d","slug":"155855125111-mirzapur-news102","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में घायल ट्रक चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में घायल ट्रक चालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज। थाना क्षेत्र के महुअट गांव के पास मंगलवार की सुबह डंपर से भिड़कर घायल ट्रक चालक रतन तिवारी 22 वर्ष की बुधवार की सुबह मंडलीय अस्पताल में मौत हो गई। मंगलवार को उपचार कराने के बाद परिजन उसे लेकर घर चले गए थे। बुधवार की सुबह हालत बिगड़ने पर उसे मंडलीय अस्पताल लेकर आए थे।
लालगंज थाना क्षेत्र का बामी गांव निवासी 22 वर्षीय रतन तिवारी ट्रक चालक था। वह मंगलवार की सुबह सात बजे ट्रक लेकर मध्य प्रदेश गिट्टी लादने जा रहा था। रास्ते में बरौंधा पुलिस चौकी क्षेत्र के महुअट गांव के पास राष्ट्रीय मार्ग पर आगे चल रही फोरलेन निर्माण कंपनी में कार्यरत डंपर चालक ने अचानक ब्रेक लगा गाड़ी खड़ी कर दिया। इससे पीछे से आ रहा ट्रक मिट्टी लदी डंपर में टकरा गया। इससे चालक रतन तिवारी घायल हो गया। उसे उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल लाया गया। मंगलवार को उसका उपचार कराने के बाद परिजन उसे घर ले गए। बुधवार की सुबह उसकी हालत बिगड़ने पर उसे उपचार के लिए फिर मंडलीय अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक दो भाईयों में बड़ा था।