फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   अबुझ हाल में फंदे सेलटककर युवक की मौत

अबुझ हाल में फंदे सेलटककर युवक की मौत

Tue, 21 May 2019 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
अबुझ हाल में फंदे सेलटककर युवक की मौत

विज्ञापन
जमालपुर। थाना क्षेत्र के गोगहरा गांव के भागलपुर मजरे में पारिवारिक कलह से तंग आकर श्रमिक चंद्रभान ने रविवार की देर रात अबुझ हाल में फांसी लगा ली। सोमवार की सुबह फंदे पर लटका देखकर परिजनों ने उसे नीचे उतारा। तब तक उसकी मौत हो गई थी। परिजनो ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोगहरा के भागलपुर मजरे का निवासी 26 वर्षीय चंद्रभान पुत्र शंकर घर से बाहर रहकर भट्ठे पर काम करता था। रविवार को वह लोकसभा चुनाव में मतदान करने के लिए अपने परिवार के साथ गांव आया था। मतदान करने के बाद रात में खाना खाकर वह सो गया। सुबह उसकी पत्नी ने उसे मड़हे में गमछे के सहारे बड़ेर पर लटका देखकर शोर मचाया। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंच कर उसे नीचे उतारा, तब तक उसकी मौत हो गई थी। मृतक के माता-पिता भी बाहर ईट् भट्ठे पर काम करते है। मौत की सूचना पर ससुुराल वाले गांव में पहुंचे। ग्रामीणों के मुुताबिक रात में परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। उसी के बाद सुबह उसका शव फंदे पर लटका मिला। आशंका है कि वह पारिवारिक विवाद के चलते उसने फंदे पर लटककर जान दे दी। मृतक को एक पुत्र और एक पुत्री हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस को इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed