Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   153 students returned to district from Prayagraj in seven buses

सात बसों से प्रयागराज से आए 153 छात्र-छात्रा

Tue, 28 Apr 2020 10:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
153 students returned to district from Prayagraj in seven buses
पड़री। प्रयागराज में पढ़ाई कर रहे 153 छात्र-छात्राओं को बस से वापस जिले में लाकर उनकी जांच कराने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। छात्रों को लाने के लिए 40 बसें मांगी गई थी। इसमें 20 बसें रोडवेज से भेजी गईं। सात बसों से छात्रों को वापस लाया गया। सुबह 11 बजे से बसों के आने का सिलसिला शुरू हुआ। दोपहर तक सात बसें आई। इसमें 153 छात्र-छात्राएं आई। सभी को पड़री के कपसौर स्थित शिवलोक श्रीनेत महाविद्यालय ले जाया गया। वहां पर चिकित्सा प्रभारी बीके पंकज के नेतृत्व में टीम ने स्वास्थ्य परीक्षण किया। आने वाले छात्रों में सदर तहसील के 67, चुनार के 57, मड़िहान के 21 व लालगंज के 18 हैं। सभी का थर्मल स्कैनर से जांच की गई। जांच में सभी स्वस्थ पाए गए। इसके बाद सभी को घर भेज दिया गया। सुबह डीएम सुशील कुमार पटेल, एसपी डा. धर्मवीर सिंह, एसडीएम सदर गौरव श्रीवास्तव, पड़री थानाध्यक्ष मंजय सिंह क्वारंटीन सेंटर पहुंच कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

हरियाणा से भोर में आए 14 श्रमिक क्वारंटीन
मिर्जापुर। हरियाणा में फंसे जिले के 14 श्रमिक मंगलवार की भोर में रोडवेज पहुंचे। सभी की जांच कराकर नगर के शेल्टर होम में क्वारंटीन कराया गया। जिले के 14 श्रमिक हरियाणा में फंसे हुए थे। यूपी सरकार ने हरियाणा सरकार से बात की। सभी को वहां से बस द्वारा वापस मिर्जापुर लाने के लिए हरियाणा से रविवार की बस चली थी। रोडवेज के एआरएम हरिशंकर पांडेय ने बताया कि मंगलवार की भोर में साढ़े तीन बजे बस रोडवेज पहुंची है। डॉ. अनिल ने सभी की थर्मल स्कैनिंग मशीन से जांच की। एसडीम सुरेंद्र सिंह ने सभी को लोहंदी स्थित शेल्टर होम में क्वारंटीन कराया।
विज्ञापन

मुंबई से लौटे मां-पुत्र की हुई जांच
सीखड़। मुंबई से लौटने वाले मां पुत्र के मंगलवार को चुनार कोतवाली क्षेत्र के पचराव गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों ने पीएचसी ले जाकर जांच कराई। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. नीलेश कुशवाहा ने बताया कि मां और पुत्र दोनों का जांच किया गया है। दोनों ठीक हे। इनको घर भेज कर हिदायत दिया गया है कि किसी से संपर्क ना आए। घर के अंदर रहे। तीन दिन बाद इनकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइकिल से पंजाब के लिए निकले पांच मजदूर
पटेहरा। मड़िहान तहसील क्षेत्र के पटेहरा कला में में कार्य करने आए मजदूर मंगलवार को साइकिल से पंजाब के लिए रवाना हुए। मजदूर पंजाब से डेढ़ माह पहले हारवेस्टर के साथ गेंहू की कटाई करने आए थे। कटाई का कार्य पूरा होने से सभी बेरोजगार हो गए थे। मजदूरों ने बताया कि ज्यादा दिन रुकने पर पैसा खत्म हो जाता। इसलिए वापस घर जाने के लिए 21 हजार में पांच साइकिल खरीदा। सुबह सभी साइकिल से गांव के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed