फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   नमो- नमो की छुट्टी होने वाली है:मायावती

नमो- नमो की छुट्टी होने वाली है:मायावती

Sat, 18 May 2019 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
नमो- नमो की छुट्टी होने वाली है:मायावती
मिर्जापुर। सिटी ब्लाक के अघवार में शुक्रवार को आयोजित गठबंधन की सभा में बसपा सुप्रीमो मायावती व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केंद्र व प्रदेश की सरकार के साथ ही कांग्रेस पर भी निशाना साधा। कहा कि नमो- नमो की छुट्टी होने वाली है।
विज्ञापन

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि गरीब, मुस्लिम, अल्पसंख्यक व पिछड़ी और दलित जातियों की स्थिति खराब है। इसका खुलासा संसद में हो चुका है । इन पर जुल्म व ज्यादती चरम पर है। यह सरकार गरीबों की नहीं बल्कि संपन्न लोगों की है। इन पांच सालों में देश में गरीबी बढ़ी है। कहा नोटबंदी व जीएसटी से देश में गरीबी व बेरोजगारी बढ़ी। उन्होंने कांग्रेस व बीजेपी को केंद्र में न आने देने का आह्वान किया और कहा कि यदि कांग्रेस ने काम किया होता तो बीजेपी सत्ता में नहीं आई होती। चुनावी घोषणा पत्र जारी नहीं करने पर कहा कि जो हम कहते हैं वह करते हैं, अन्य पार्टियां जो घोषणा करती हैं उनको दरकिनार कर देती हैं।
विज्ञापन

महागठबंधन को सामाजिक परिवर्तन की संज्ञा देते हुए कहा कि यह गठबंधन देश की सरकार तो बदलेगा ही। प्रदेश की सरकार को भी उखाड़ फेंकेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि किसी भी कीमत पर बीजेपी व कांग्रेस को सत्ता में आने से रोकना है। तभी डॉ. अंबेडकर का सपना साकार होगा। उन्होंने कहा कि बीजेपी की आरएसएस वादी नीतियों से देश का नुकसान हुआ है। उन्होंने सपा प्रत्याशी रामचरित्र निषाद को जिताने की अपील की। कहा कि मोदी तो नकली ओबीसी है, रामचरित्र असली ओबीसी हैं, इनको जिताने का काम करें। मायावती ने 32 मिनट तक भाषण दिया और लगातार बीजेपी व कांग्रेस को ही कटघरे में खड़ा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर अखिलेश यादव ने कहा कि पांच साल केंद्र की सरकार देखी और दो साल प्रदेश की। लेकिन अच्छे दिन नहीं आए। इन सरकारों से हर वर्ग परेशान रहा। लोग तो इस बात का इंतजार कर रहे थे कि कब चुनाव शुरू हो और वे वोट देकर इन सरकारों को हटाएं। अब वह समय आ गया है। उन्होंने कहा कि न पेंशन मिल रही है और न ही कोई काम हो रहा है। सिर्फ और सिर्फ धोखा दिया जा रहा है।

उन्होंने मोदी की तर्ज पर कहा कि बताओ अच्छे दिन आए कि नहीं आए, नहीं आए। इसके बाद जीएसटी व नोटबंदी पर कहा कि इससे पूरा व्यापारी वर्ग परेशान रहा। उनका पूरा पैसा जमा करा लिया गया। मोदी ने कहा था कि मदद होगी, बोलो किसी को मदद मिली, नहीं मिली। आरोप लगाया कि एंबुलेंस योजना बंद कर दी गई। थाने की बुराई पीआरवी में आ गई। इस सरकार में जानवर तक परेशान हैं। उन्होंने कहा कि अवसर मिला तो लोहिया आवास योजना में सभी को आवास दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि चुनाव के पहले भारत पर 35 लाख करोड़ का कर्ज था, अब 70 लाख करोड़ है। कहां से इतना कर्ज बढ़ा। जाहिर सी बात है जिन्होंने यह धन लिया वह हवाई जहाज से बाहर चले गए। उन्होंने कहा कि साइकिल पर बटन दबाकर सपा प्रत्याशी को जिताएं। अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव व संचालन डा. केपी यादव ने किया। इस अवसर पर रामचरित्र निषाद, राबर्ट्सगंज के प्रत्याशी भाईलाल कोल, बसपा के युवा नेता आकाश आनंद, सतीश चंद्र मिश्र, पूर्व मंत्र कैलाश चौरसिया, रंगनाथ मिश्र, कुंजबिहारी गौतम, अशोक कुमार, शिवशंकर यादव, प्रभावती यादव, देवी प्रसाद चौधरी, सुरेंद्र सिंह पटेल, जवाहर लाल मौर्य, राजू चौबे, इंद्रजीत पांडेय, अशोक यादव, स्वामीशरण दुबे आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed