फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   दीपावली त्योहार के बाजार में स्कीमों की बहार

दीपावली त्योहार के बाजार में स्कीमों की बहार

Sun, 04 Nov 2018 12:40 AM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
दीपावली त्योहार के बाजार में स्कीमों की बहार
मिर्जापुर। ज्योति पर्व दीपावली जैसे-जैसे नजदीक आती जा रही है, वैसे-वैसे बाजारों की रौनक और भी बढ़ती चली जा रही है। परिधान, आभूषण, वाहन, इलेक्ट्रानिक गैजेट और रंग-बिरंगे दीयों से बाजार पट गए हैं। वहीं, तरह-तरह के आकर्षक ऑफर के माध्यम से ग्राहकों को लुभाने की होड़ सी लग गई है। इलेक्ट्रानिक आइटमों की खरीद पर जहां उपहार दिए जा रहे हैं, वहीं परिधानों व आभूषणों की खरीदारी पर विशेष छूट दी जा रही है। दो पहिया, तीन पहिया व चार पहिया वाहनों की खरीद पर ग्राहकों के लिए विशेष स्कीम चलाई जा रही हैं। दीपावली एवं धनतेरस पर्व के मद्देनजर नगरीय इलाकों सहित जनपद के ग्रामीण अंचलों के बाजारों में उत्साह चरम पर है। कार, बाइक, स्कूटी, टैंपो सहित कई अन्य वाहनों पर कंपनियों की तरफ से विशेष छूट के साथ कई आकर्षक स्कीमें चलाई जा रही हैं। ब्रांडेड कंपनियों द्वारा सोना-चांदी, हीरे से निर्मित गहनों एवं रत्नजड़ित जेवरों की खरीद पर भी ग्राहकों को छूट प्रदान की जा रही है। यही नहीं रसोई घर में इस्तेमाल होने वाले स्टेनलेस स्टील, पीतल व तांबा के बर्तनों सहित इलेक्ट्रिकल आइटमों पर भी आकर्षक उपहार व छूट ग्राहकों को दी जा रही है। 1700 से साढ़े तीन हजार रुपये तक मिलने वाले इंडक्शन चूल्हे पर एक बैग फ्री दिया जा रहा है, वहीं 12 से 30 हजार रुपये में मिलने वाले किचन चिमनी की खरीद पर एक गैस का चूल्हा दुकानदार मुफ्त में दे रहे हैं। इसी क्रम में प्रेशर कूकर, मिक्सी, गैस चूल्हा, माइक्रोवेव, ओटीजी, जूसर मिक्सर ग्राइंडर, जूसर, सैंडविच टोस्टर आदि की खरीद पर ग्राहकों को स्कीम के तहत अटैची, बैग, लाइटर आदि फ्री प्रदान किया जा रहा है। नगर क्षेत्र के वासलीगंज स्थित कृष्णा इलेक्ट्रिकल एजेंसी के अधिष्ठाता नितिन अग्रवाल व नितेश अग्रवाल ने बताया कि दीपावली पर्व को देखते हुए ब्रांडेड कंपनियों ने कई स्कीमें निकाली हैं, जिससे खरीदारी के प्रति ग्राहकों का उत्साह देखते ही बन रहा है। इसके अलावा ऑनलाइन खरीदारी पर कंपनियों द्वारा होम सर्विस के तहत विशेष छूट प्रदान की जा रही है। वहीं, नगर की दुकानों पर जींस-टी शर्ट सहित महिला-पुरुषों और बच्चों के परिधानों पर भी स्कीम के तहत 20 से 50 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। यही नहीं, कंपनियों की तरफ से प्रचार-प्रसार करने के लिए नगर में वाहन पूरे दिन भ्रमण कर दीपावली पर्व पर दी जाने वाली छूट व उपहार की जानकारी दे रहे हैं। दीपावली पर्व को देखते हुए नगर के कई बाजारों में दूकानों पर एक से बढ़कर एक आकर्षक दीपों से दूकानें पट गई हैं। इस बार दीपावली पर दूकानों पर 50 रुपये से दो सौ रुपये तक बिकने वाले फ्लोटगिं दीपों से घर-आंगन चमकेंगे। इसके अलावा पारंपरिक दीप, सेंटेड दीप, लोटस कैंडिल की आकर्षक रेंज दूकानों पर बिकने के लिए सजा दी गई है। पर्व के मद्देनजर एक से बढ़कर एक आकर्षक गिफ्ट पैक के तहत ब्रांडेड कंपनियों के चाकलेट, बिस्किट, ड्राई फ्रूट, सोनपपड़ी, डिब्बाबंद रसगूल्ला ग्राहकों को खासे पसंद आ रहे हैं। दूकानों पर चाकलेट सौ से साढ़े पांच सौ, बिस्किट सौ से छह सौ तक, डिब्बा बंद रसगूल्ला दो सो चार सौ तक, ड्राई फ्रूट तीन सौ से पांच हजार रुपये तक में बेचे जा रहे हैं। नगर के संकटमोचन मार्ग स्थित संजय स्टोर के अधिष्ठाता संजय ने बताया कि सभी आइटमों पर स्कीम तक तहत छूट भी प्रदान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed