{"_id":"5baa8577867a557f5f41a1f1","slug":"151537901943-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विंध्याचल में आज चलेगा सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विंध्याचल में आज चलेगा सफाई अभियान
Updated Wed, 26 Sep 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। प्रदेश सरकार और अमर उजाला की ओर से चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान कार्यक्रम के तहत बुधवार को विंध्याचल में सफाई अभियान चलाया जाएगा। मां विंध्यवासिनी मंदिर की ओर जाने वाले मार्गों पर अधिकारी, कर्मचारी और सामाजिक संगठनों के लोग श्रमदान कर सफाई करेंगे।
स्वच्छता अभियान में नगर विधायक पं. रत्नाकर मिश्र, मड़िहान विधायक रमाशंकर पटेल, छानबे विधायक राहुल प्रकाश कोल, नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल, जिलाधिकारी अनुराग पटेल, सीडीओ प्रियंका निरंजन, डीपीआरओ सीआर जायसवाल शामिल रहेंगे। विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोग भी स्वच्छता अभियान में शामिल होंगे।
प्रदेश सरकार की ओर से चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में अमर उजाला सहभागी है। स्वच्छता अभियान के क्रम में बुधवार को विंध्याचल में सफाई अभियान चलाया जाएगा। कार्यक्रम के बारे में जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने कहा कि पूरे जिले में स्वच्छता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। पूरे जिले को गांधी जयंती तक खुले में शौच मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है। नगर और जिले को स्वच्छ रखने में आम लोगों की सहभागिता बेहद जरूरी है। जब तक आम लोग स्वयं जागरूक नहीं होंगे तब तक अभियान सफल नहीं होगा। वहीं नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने कहा कि नवरात्र के मद्देनजर विंध्याचल में सफाई अभियान चलाया जाना बेहद जरूरी है ताकि दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को गंदगी का सामना न करना पड़े। नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने कहा कि नगर क्षेत्र को गंदगी मुक्त करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। अमर उजाला की पहल बेहद सराहनीय है।