फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   धड़ल्ले से किया जा रहा है अवैध ब्लास्टिंग

धड़ल्ले से किया जा रहा है अवैध ब्लास्टिंग

Thu, 19 Jul 2018 12:04 AM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
धड़ल्ले से किया जा रहा है अवैध ब्लास्टिंग
अहरौरा। क्षेत्र के पहाड़ों पर धड़ल्ले से अवैध ब्लास्टिंग किया जा रहा है। हैवी ब्लास्टिंग से धरती कांप रही है तो पहाड़ों से सैकड़ों मीटर दूर पर स्थित ग्रामीणों के घर मकान जमींदोज हो रहे है। सरकार द्वारा पीने के पानी के लिए लगाए गए हैंडपंप भी ब्लास्टिंग के चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो जा रहे है । लेकिन खनन विभाग के जिम्मेदार क्षेत्र में धड़ल्ले से हो रहे अवैध खनन व ब्लास्टिंग से पल्ला झाड़ ले रहे है । जिसका खामियाजा क्षेत्रीय ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। तीन दिन पूर्व जरगो जलाशय से सटे रामपुर ढबही व भगौतीदेइ पहाड़ पर डीप होल कर अवैध रूप से हैवी ब्लास्टिंग किया गया। जिससे कई ग्रामीणों के घरों में दरार पड़ गई तो दो हैंडपंप क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय ग्रामीणों ने अवैध रूप से हुए हैवी ब्लास्टिंग का पुरजोर विरोध किया। लेकिन ग्रामीणों के विरोध के बाद भी अभी तक खनन विभाग के किसी भी जिम्मेदार ने ना तो मामले की जांच किया और ना ही कोई कार्रवाई ही किया। क्षेत्र के पहाड़ों पर अवैध रूप से हो रहे ब्लास्टिंग के खिलाफ खनन विभाग के ढुलमूल रवैये से ग्रामीणों में आक्रोश है। क्षेत्रीय ग्रामीणों का कहना है कि खनन विभाग की मिलीभगत से क्षेत्र के पहाड़ों में धड़ल्ले से खनन कराया जा रहा है विरोध के बाद भी अगर खनन विभाग द्वारा हैवी ब्लास्टिंग पर अंकुश नहीं लगाया तो वे अब सड़क पर उतरने को मजबूर हो जाएंगे। भगौतीदेइ के पहाड़ पर अवैध रूप से हुए हैवी की शिकायत मुख्यमंत्री के पोर्टल पर किया गया है। इससे पूर्व भी भगौतीदेई के पहाड़ पर डीप होल कर हैवी ब्लास्टिंग किया गया था जिसका ग्रामीणों ने जब काफी विरोध किया तो डीएम के हस्तक्षेप पर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई किया गया ।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed