{"_id":"5b43a1584f1c1bb2288b583e","slug":"151531158872-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन समस्याओं को लेकर आप ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन समस्याओं को लेकर आप ने किया प्रदर्शन
Updated Mon, 09 Jul 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
मिर्जापुर। जन समस्याओं को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
आम आदमी पार्टी नेता व जिलाध्यक्ष संघर्ष समिति लक्ष्मी नारायण कुशवाहा ने पत्रक में कहा है कि जन समस्याओं को लेकर पहले भी पत्रक सौंपा गया था लेकिन नगर की समस्याएं दूर नहीं हुईं। नगर में बेहिसाब विद्युत कटौती हो रही है। उन्होंने 24 घंटे बिजली आपूर्ति की मांग की। उन्होंने कहा कि गांवों में छुट्टा मवेशियों के कारण किसान बेहाल हैं। उनके परिश्रम व मेंहनत की कमाई एक झटके में ऐसे मवेशी चट कर जा रहे हैं। इस पर अंकुश लगाया जाए। मिल्लत नगर, नटवां, चन्द्रदीपा वार्ड में समस्याएं हैं जिन्हें दूर किया जाए। नालियां जाम हैं जिससे लोगों के घरों में गंदा पानी घुस रहा है। इस मौके पर लाल बहादुर मौर्य, रोशन अली अंसारी ज्ञानप्रकाश पांडेय आदि मौजूद रहे।