{"_id":"5af5dd6c4f1c1be3408b487c","slug":"151526062444-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छानबे विधायक ने महिला आरक्षी कक्ष का किया लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छानबे विधायक ने महिला आरक्षी कक्ष का किया लोकार्पण
Updated Fri, 11 May 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिगना। थाना परिसर में जन सहयोग से निर्मित महिला आरक्षी कक्ष का लोकार्पण क्षेत्रीय विधायक राहुल प्रकाश ने शुक्रवार को पूजन के बाद किया और जन समस्याएं सुनीं। विधायक ने थाना परिसर में वाचनालय कक्ष के निर्माण तथा इंटरलाकिंग खडंजा बिछवाने की घोषणा की। कहा कि जिगना मिश्रपुर मार्ग व पाली हरगढ़ मार्ग का निर्माण शीघ्र होगा।
उन्होंने कहा कि बघेडा़कला व बघेडाखुर्द के मध्य कर्णीवती नदी पर रपटा निर्माण की मांग की गई है। लोग अपनी समस्याएं पुलिस अधिकारी से बताएं। उसका समाधान होगा। उन्होंने यादवपुर नहर पर पुलिया के लिए प्रधान से प्रस्ताव भी मांगा। अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस से जनता सामंजस्य बना कर पुलिस के नजदीक रहे और मामलों को निपटाने में सहयोग दे। जनता निर्भीक होकर पुलिस से तालमेल रखे। विधायक ने नरोइया बाजार में जलनिकासी की व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी लालगंज रमाकांत सिंह, थानाध्यक्ष विवेकानंद विजय पांडेय, विनय सिंह, संग्राम बिंद सहित लोग मौजूद रहे ।