{"_id":"5a8085454f1c1ba1268b9b2b","slug":"151518372165-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विंध्य क्षेत्र के विकास के प्रति सरकार गंभीर: राजेश अग्रवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विंध्य क्षेत्र के विकास के प्रति सरकार गंभीर: राजेश अग्रवाल
Updated Sun, 11 Feb 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
विकास भवन में लोकार्पण समारोह को संबोधित करते राजेश अग्रवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। प्रदेश सरकार विंध्य क्षेत्र के विकास के प्रति गंभीर है। जनपद में सड़कें दुरुस्त होंगी और अन्य मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। यहां की सांसद अनुप्रिया पटेल के प्रयासों से जनपद का विकास हो रहा है। सरकार जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के प्रति गंभीर है। धार्मिक स्थलों को हवाई क्षेत्र से जोड़ा जा रहा है। इसके तहत विंध्याचल से जल्द ही हेलीकाप्टर सेवा शुुरू की जाएगी। साथ ही जलमार्ग से जलयान गुजरेंगे। ये बातें जिले के प्रभारी मंत्री व प्रदेश के वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने रविवार को विकास भवन में सड़क निर्माण समेत अन्य योजनाओं का लोकार्पण करने के बाद कहीं।
प्रदेश के वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि सड़कों की दशा सुधारने के प्रति सरकार गंभीर है। सड़कों की मरम्मत का कार्य जल्द कराया जाए। इसकी गुणवत्ता में लापरवाही नहीं होनी चाहिए। प्रदेश सरकार पर्यटन विकास के लिए काम कर रही है। इसके लिए बड़ा बजट पास कर काम शुरू किया जाएगा। केंद्रीय परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि जिले की सड़कों पर गड्ढे बनने से लोगों को तकलीफ हो रही है। इसको देखते हुए केंद्रीय परिवहन सड़क एवं भूतल मंत्री नितिन गडकरी से राष्ट्रीय राजमार्ग की दशा सुधारने की मांग की थी। उन्होंने सड़कों के सुधार के लिए तीन हजार करोड़ की सौगात दी। त्वरित राहत के लिए सड़कों की मरम्मत के लिए 84 करोड़ रुपये रुपये मिले हैं। नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। नगर पालिकाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस दौरान राजकुमारी खत्री, प्रभारी जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, श्यामसुंदर केसरी, पीडी डा. हरिचरण सिंह, डीडीओ मनोज राय, डीसी मनरेगा अनय मिश्रा, एआर कोआपरेटिव रत्नाकर सिंह, हरिशंकर सिंह, राम कुमार, नितिन विश्वकर्मा, आनंद सिंह पटेल, एनएच-7 के परियोजना निदेशक एसपी सिंह, केसी वर्मा आदि मौजूद रहे।
प्रदेश के वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल और परिवार कल्याण राज्य अनुप्रिया पटेल ने रविवार को जिले में नौ करोड़ 16 लाख की लागत से राष्ट्रीय राजमार्ग सात के निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। अनुप्रिया पटेल ने बताया कि गांधीघाट से पथरहियां सड़क के सीसी निर्माण के लिए 5 करोड़ 99 लाख और नरायनपुर बाजार में नौ सौ मीटर सीसी मार्ग के निर्माण के तीन करोड़ 17 लाख की मंजूरी मिली है। साथ ही केंद्रीय जिले में 102 स्थानों पर 225 लाख रुपये की लागत से यात्री प्रतीक्षालय का भी लोकार्पण किया गया।
विज्ञापन
इसके अलावा दोनों मंत्रियों ने सिटी ब्लॉक के अघौली में पंचायती राज विभाग की ओर से बनाए गए लो कास्ट सेनेटरी नैपकीन केंद्र का उद्घाटन किया गया। प्रभारी जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने सेनेटरी नैपकीन तैयार करने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। कहा कि केंद्र से महिलाएं आत्मनिर्भर होंगी और उनकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती है। इस दौरान डीपीआरओ बालेशधर द्विवेदी, डीसी विनोद श्रीवास्तव, प्रबंधक अरुण कुमार मिश्र, डीसी विभा बिंद, मनीष पांडेय आदि मौजूद रहे। इसके बाद जिला अस्पताल परिसर में नवनिर्मित कार्यालय भवन का उद्घाटन किया। इस दौरान सीएमओ डा. एसके उपाध्याय मौजूद रहे।
वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने रविवार को पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों के लिए खुले जिम का उद्घाटन किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने उन्हें अपराध नियंत्रण के लिए किए गए कार्यों की जानकारी दी। नारी सुरक्षा अभियान के बारे में बताया। इस दौरान विधायक रत्नाकर मिश्रा, प्रभारी डीएम प्रियंका निरंजन आदि मौजूद रहीं।