फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   क्षेत्रीण विपणन अधिकारी पर से वापस हो मुकदमा

क्षेत्रीण विपणन अधिकारी पर से वापस हो मुकदमा

Thu, 09 Nov 2017 11:54 PM IST
Updated Thu, 09 Nov 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्रीण विपणन अधिकारी पर से वापस हो मुकदमा
मिर्जापुर। यूपी फूड एंड सिविल सप्लाइज इंस्पेक्टर्स एंड आफिसर्स एसोसिएशन के तत्वावधान में क्षेत्रीय विपणन अधिकारियों, विपणन अधिकारियों सहित कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया। क्षेत्रीय विपणन अधिकारी कन्नौज के खिलाफ कार्रवाई से कर्मचारियों में रोष है। कर्मचारियों ने क्षेत्रीय विपणन अधिकारी मुकदमा वापस नही होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। मंडलीय अध्यक्ष प्रेम प्रकाश गिरि ने संभागीय खाद्य नियंत्रक को पत्रक सौंपा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार कर्मचारियों की समस्याओं को जल्द से जल्द पूरा करें। मांगें पूरी नही होने से कर्मचारियों में काफी रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि जनपद कन्नौज के विपणन केंद्र सौरिख के केंद्र प्रभारी शैलेंद्र कुमार वर्मा के विरूद्घ साजिश करके मुकदमा दर्ज कराया गया, जिसे तत्काल वापस लिया जाए। उन्होंने कहा कि आठ नवंबर तक समस्याओं का निराकरण नही किया गया तो आंदोलन करने को बाध्य होंगे। उन्होंने कहा कि आठ नवंबर के बाद कर्मचारी तीन दिवसीय संपूर्ण कार्य बहिष्कार करेंगे। इसके बाद भी मांग पूरी नही होने पर 13 नवंबर को लखनऊ में आयुक्त कार्यालय का घेराव किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में नारायणजी दूबे, कमलकुंज चौबे, विशाल अंबेडकर, अल्पना चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed