{"_id":"59e25b374f1c1bda538b756e","slug":"151508006711-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ी सुरक्षा में आज होगी टीईटी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ी सुरक्षा में आज होगी टीईटी परीक्षा
Updated Sun, 15 Oct 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) 15 अक्तूबर को दो पालियों में होगी। टीईटी परीक्षा के लिए जिले में आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा का समय ढाई घंटे निर्धारित किया गया है। पहली पाली में प्राथमिक एवं दूसरी पाली में उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा होगी। दोनों परीक्षाओं में कुल आठ हजार 716 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
टीईटी परीक्षा के लिए जिले में आर्य कन्या इंटर कॉलेज, एएस जुबिली इंटर कॉलेज, बसंत इंटर कॉलेज, बीएलजे इंटर कॉलेज, राजस्थान इंटर कॉलेज, जीजीआईसी मुसफ्फरगंज, जीजीआईसी विंध्याचल, राजकीय इंटर कॉलेज महुवरिया और माता प्रसाद माता भीख इंटर कॉलेज को भी परीक्षा केंद्र बनाया गया है। टीईटी परीक्षा 15 अक्तूबर को पहली पाली में प्राथमिक स्तर की परीक्षा सुबह 10 से 12.30 बजे तक होगी। वहीं उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा दूसरी पाली में ढाई बजे से पांच बजे तक होगी। शनिवार को परीक्षा केंद्रों पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। कई परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाये गए हैं। गौरतलब है कि इस बार सहायक अध्यापक से वापस शिक्षामित्र बने काफी परीक्षार्थी परीक्षा में भाग लेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक फूलचंद्र यादव ने बताया कि अभ्यर्थी निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश पत्र के साथ अपने ऑनलाइन आवेदन में अंकित फोटोयुक्त पहचान पत्र तथा प्रशिक्षण योग्यता के प्रमाण पत्र, अंतिम निर्गत अंकपत्र की मूल प्रति साथ लाएं।
विज्ञापन
टीईटी परीक्षा की तैयारी पूर्ण कर ली गई है। परीक्षा को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।
- विजय बहादुर, एडीएम वित्त व राजस्व।