फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   15 roads sought steam

जिले की 15 सड़कों का मांगा गया स्टीमेट

Sat, 12 Sep 2020 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
15 roads sought steam
मिर्जापुर। जिले के छानबे और मड़िहान विधानसभा की 15 सड़कों के कायाकल्प की तैयारी है। 15 सड़कों में कुल 37 किमी सड़क बनना है। जिसका प्रस्ताव विभाग की ओर से शासन को भेज दिया गया है। धन का आवंटन शुरु होने के बाद सड़कों का निर्माण कार्य भी शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र में कई सड़कें है जो वर्षो से क्षतिग्रस्त पड़ी हुई है। क्षतिग्रस्त सड़कों के कारण लोगों का आवागमन दुश्वार हो गया है। ग्रामीणों ने कई बार सड़क मरम्मत की मांग की है। इसके बाद पीडब्ल्यूडी ने छानबे के 14 और मड़िहान विधानसभा की एक सड़क निर्माण का स्टीमेट बनाकर भेजा गया है। अधिशासी अभियंता अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि 37 किमी सड़क बननी है। इसमें छानबे विधानसभा के परसिया खुर्द, ब्यगुना, पौड़ी रामपुर ढाई किमी, नौठोलवा तीन किमी, गौरवा दो किमी, मुड़पेली का डेडरहिया मजरा में ढाई किमी, अहुगी खुर्द के कोलान बस्ती व नयी कोलान बस्ती का ढाई किमी, गड़बढ़ा गोकुल के पथरहिया में लगभग दो किमी, मूर्तिहवा में ढाई किमी, खुटहा के अनुसूचित बस्ती से लगभग तीन किमी, नैड़ी कठारी कोल बस्ती को ढाई किमी पंजरा के गोड़र बस्ती में लगभग ढाई किमी, बामी के पछौरा को ढाई किमी, मड़िहान विधानसभा के कन्हईपुर के परसिया में लगभग ढाई किमी सड़क बनने के लिए स्टीमेट भेजा गया है। प्रत्येक सड़क पर लगभग डेढ़ करोड़ से दो करोड़ का स्टीमेट बनाया गया है। मिर्जापुर जिले की 15 सहित मंडल से कुल 54 सड़कों का प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed