{"_id":"6570c53c12735c347b0b7345","slug":"15-models-will-be-selected-in-the-science-exhibition-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-9400-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: विज्ञान प्रदर्शनी में चयनित किए जाएंगे 15 मॉडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: विज्ञान प्रदर्शनी में चयनित किए जाएंगे 15 मॉडल
विज्ञापन
मिर्जापुर। जल्द ही जिला स्तरीय विज्ञान माॅडल प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन ने अनुमति दे दी है। इसके तहत बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि पैदा करने, तार्किक क्षमता व कल्पनाशीलता आदि विकसित करने के लिए वैज्ञानिक व्यक्तित्व विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में 15 मॉडल चयनित किए जाएंगे।
विज्ञान क्लब के जिला समन्वयक सुशील कुमार पांडेय ने बताया कि बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि पैदा करने, तार्किक क्षमता व कल्पनाशीलता आदि विकसित करने के लिए वैज्ञानिक व्यक्तित्व विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। जिला स्तर पर आयोजित होने वाली इस विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 5000 रुपये पुरस्कार देने के साथ ही प्रमाण पत्र व स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। इसी प्रकार दूसरा स्थान पाने वाले को 3000 और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 2000 रुपये पुरस्कार के रूप में प्रदान किए जाएंगे। इसके अलावा दो प्रतिभागियों को 1000 रुपये सांत्वना पुरस्कार के रूप में दिए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में कुल 15 माॅडल मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किए जाएंगे। विज्ञान माॅडल प्रदर्शनी में 24 मुख्य विषयों ड्रोन टेक्नालाजी, प्राकृतिक व आर्गेनिक खेती, रोबोटिक्स, सेंसर टेक्नालाजी, नैनो टेक्नोलाजी व नैनो मैटेरियल, स्टेम सेल टेक्नालाजी, बायो एनर्जी, रिनेबल एनर्जी, सोलर एनर्जी, हाइड्रोजन फ्यूल सेल एनर्जी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग, वेव मेटावर्स, ब्लॉक चेन टेक्नोलाजी, इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल, विभिन्न प्रकार की आयन बैट्री, चार्जिंग स्टेशन, मिसाइल टेक्नालॉजी, स्पेस और सेटेलाइट टेक्नालाजी, साइबर सिक्योरिटी, एयर क्राफ्ट से जुड़े मॉडल तैयार किए जाएंगे।