फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   15 found infected, active case reached 48

15 मिले संक्रमित, एक्टिव केस पहुंचा 48

Sat, 03 Apr 2021 01:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
15 found infected, active case reached 48
मिर्जापुर। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी से बढ़ने लगी है। इसके बाद भी लोग इसके बाद कोरोना संक्रमण को लेकर सतर्क नहीं है। गांव में पंचायत चुनाव को लेकर गांवों में भीड़ जुट रही है तो बाजरों में भी भीड़ जुट रही है। शुक्रवार के जिले में कोरोना के15 नए संक्रमित मिले हैं। पिछले दो दिनों में 26 संक्रमित मिल चुके है। अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 3524 हो चुकी है। शुक्रवार को दो के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज किया गया।
विज्ञापन

अब तक 3429 लोगों के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज कर दिया गया है। जिले में अब तक 47 मरीजों की मौत हो चुकी है। इस समय 48 एक्टिव केस है। एल-टू अस्पताल के आईसोलेशन में इस समय एक मरीज हैं। 41 लोग होम आईसोलेशन में है। पांच दूसरे जिले में भर्ती है। एक मरीज ट्रेस किया जा रहा है। कोरोना के नोडल डा. अजय कुमार ने बताया कि शुक्रवार को एक हजार 721 की रिपोर्ट आई है। इसमें इसमें अधिकांश वे लोग संक्रमित हुए है। जिनके परिवार के सदस्य बीते दिनों संक्रमित हुए थे। इसमें कछवां बाजार से एक पुरुष, शंकरपुर वार्ड कछवां से दो पुरुष, मेड़िया चुनार से एक पुरुष, भिस्कूरी गुरुसंडी से एक पुरुष और दो महिला, करसड़ा कछवां से दो पुरुष, चेतगंज खंदवा नाला से एक महिला, चैनपुरवा जमालपुर से एक पुरुष,कूबा कला राजगढ़ से एक पुरुष, जेपी पुरम अनगढ़ रोड से एक पुरुष, विंध्याचल से एक महिला संक्रमित मिली है। जिले में अब तक चार लाख तीन हजार 639 का सैंपल लिया जा चुका है। चार लाख दो हजार 38 की रिपोर्ट आई है। एक हजार 601 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अब तक दो लाख 35 हजार 55 की एंटीजन किट से जांच कराया गया है। जिले में इस समय 26 हाट स्पाट है। 17 ग्रामीण और नौ शहरी क्षेत्र में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed