फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   15 buildings fixed for Parikrama Path

परिक्रमा पथ के लिए 15 भवनों की चौहद्दी तय

Sat, 07 Nov 2020 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
15 buildings fixed for Parikrama Path
विंध्याचल। विंध्याचल स्टेट बैंक चौराहा स्थित कैंप कार्यालय में शनिवार को मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट विंध्य कॉरिडोर योजना के अंतर्गत आने वाले परिक्रमा पथ के लिए 15 भवनों की चौहद्दी तय की गई। साथ ही दो लोगों ने आपत्ति के साथ सहमति पत्र पर हस्ताक्षर भी किया।
विज्ञापन

इन दिनों विंध्याचल में राजस्व विभाग के अधिकारी कर्मचारी भवन मकान सहित खाली जमीन की चौहद्दी तय करने में जुटे हैं। राजस्व विभाग के तहसीलदार सदर अमित शुक्ला के नेतृत्व में राजस्व कर्मियों द्वारा कुल 92 भवन व मकान जो कि परिक्रमा पथ की जद में आ रहे हैं, की चौहद्दी तय की जानी है। राजस्व विभाग के अधिकारी कई दिनों से विंध्य धाम में सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक राजस्व कर्मी परिक्रमा पथ में आने वाले भवनों की चौहद्दी तय कर रहे हैं। तहसीलदार ने बताया कि 15 लोगो का चौहद्दी तय किया गया है एवं दो लोगों ने सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किया है। शेष बचे भवनों की चौहद्दी जल्द ही बना ली जाएगी। बता दें कि मां विंध्यवासिनी मंदिर की सीढ़ी से 50 फीट का परिक्रमा पथ बनाया जाना है। इसकी जद में कुल 92 भवन के 60 स्वामी हैं। इस दौरान राजस्व कर्मी लेखपाल दिनेश पांडेय, ओम प्रकाश उपाध्याय, मंगला दुबे, संतोष कुमार दुबे, धीरज किशोर सिंह आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed