{"_id":"593455604f1c1bce638b45a3","slug":"14966019629-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजीव गांधी की मूर्ति टूटने से कांग्रेसजनों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजीव गांधी की मूर्ति टूटने से कांग्रेसजनों में रोष
Updated Mon, 05 Jun 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। आवास विकास कालोनी के पार्क में लगी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा को अराजकतत्वों ने शनिवार की रात को तोड़ दिया। इसकी खबर मिलने के बाद कांग्रेस पार्टी के नेताओं का गुस्सा भड़क गया। उन्होंने राजीव पार्क में धरना दिया। पूर्व विधायक ललितेशपति त्रिपाठी ने कहा कि महापुरुषों का अपमान कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उसके बाद जिलाधिकारी आवास पर पहुंच कर मामले की जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पार्क में एहतियातन पुलिस तैनात कर दी गई है।
बीती शनिवार की रात को कुछ अराजक तत्वों ने आवास विकास कालोनी स्थित राजीव पार्क में लगी प्रतिमा को तोड़ कर नाली में फेंक दिया। स्थानीय लोगों से जानकारी मिलने पर पुलिस बल और कांग्रेसजन मौके पर पहुंचे। पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा की दुर्दशा को देख कर कांग्रेसजन काफी आक्रोशित हो गए और धरना प्रदर्शन करने लगे। कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शासन काल में अपराध पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। अब तो महापुरुषों की प्रतिमाएं भी अब सुरक्षित नहीं रह गई हैं। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संजय कुमार मौके पर पहुंचे तो उन्हें कांग्रेसजनों के विरोध का सामना करना पड़ा। अर्चना चौबे ने कहा कि नगर पालिका प्रशासन के द्वारा उचित रखरखाव नहीं करने से ऐसी घटना हुई है।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भगवती चौधरी, पूर्व मड़िहान विधायक ललितेशपति त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष गिरीश त्रिपाठी, प्रवक्ता दयाशंकर पांडेय, अर्चना चौबे, आशीष बुधिया, चुनमुन शुक्ला, अब्दुल वहीद, विधि सिंह, राजन निषाद ने जिलाधिकारी बिमल कुमार दूबे से मिल कर मूर्ति तोड़ने वालों पर देशद्रोह का मुकदमा चलाने की मांग की। डीएम ने अराजकतत्वों के खिलाफ 48 घंटे में कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस बीच तनाव को देखते हुए आवास विकास कालोनी में अराजकतत्वों द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की अराजकतत्वों द्वारा मूर्ति तोड़ने के बाद एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात किया गया है। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की मूर्ति तोड़ने वालों की पुलिस सक्रियता से तलाश में जुट गई है। पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने में जुटी है।
विज्ञापन