{"_id":"5934555d4f1c1b17088b456b","slug":"1496601961345-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारा 45 पार, बाजारों में सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारा 45 पार, बाजारों में सन्नाटा
Updated Mon, 05 Jun 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
बरसी आग, धरती झुलसी, पारा 46 पर
लू से लोग घरों में दुबके लोग, रोजेदार हुए बेचैन
अमर उजाला ब्यूरो
मिर्जापुर। अच्छे मानसून के लिए भले ही तेज गर्मी और धूप जरूरी है लेकिन इससे आम जनमानस ऊब चुका है। रविवार को तापमान के 46 डिग्री से ऊपर चले जाने के कारण और रविवार की बंदी की वजह से शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। चार जून इस वर्ष का सबसे गर्म दिन रहा। गर्मी और तेज धूप के कारण जरूरी काम से भी घर से निकलने वालों को दस बार सोचना पड़ा। सड़कों पर प्याऊ की व्यवस्था थी लोगों को खटकती रही। सबसे अधिक परेशानी रोजेदारों को हो रही है।
सुबह सात बजे से ही तेज धूप के निकलने की वजह से लोग यह कहने को मजबूर हो जा रहे हैं कि आजकल सुबह नहीं होती बल्कि सीधे दोपहर हो रही है। दस बजते बजते तो धूप इस कदर तेज हो जा रही है कि लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो जा रहा है। दोपहर में लू चलने की वजह से लोगों ने घरों में दुबकना ही मुनासिब समझा। जो लोग घरों से निकले उन्हें आवश्यक कार्य था। 11 बजते बजते घंटाघर सब्जीमंडी और गणेशगंज सब्जीमंडी में सियापा छा गया था। रविवार होने की वजह से अधिकांश दूकानें बंद रहीं। आवश्यक चीजों की दुकानें खुली रहीं लेकिन यहां भी ग्राहकों का टोटा रहा। रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों का टोटा दिखा। रेलवे स्टेशन पर आम दिनों की अपेक्षा यात्रियों की संख्या कम रही। विलंबित ट्रेनों का इंतजार करने वाले यात्री शेड के नीचे आसरा जमाये रहे। सड़कों पर प्याऊ की व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों को दुकानों पर शरण लेनी पड़ रही है। सबसे अधिक परेशानी ग्रामीण क्षेत्रों में राहगीरों को हो रही है। यहां दूर दूर तक कहीं शेड नहीं बनाया गया है जिससे लोगों को लंबी दूरी तय करने के बाद ही विश्राम का अवसर मिल पा रहा है। शाम को शहरों में लोग खरीददारी के लिए निकल रहे हैं। रात दस बजे के बाद तक लोगों की उपस्थिति से बाजार गुलजार रह रहे हैं। भीषण गर्मी में रोजेदारों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रोजेदार भी तेज धूप में कहीं निकलने से परहेज कर रहे हैं।
लू, डायरिया के 15 मरीज पहुंचे अस्पताल
मिर्जापुर। वर्ष के सबसे गर्म दिन रविवार को लू और डायरिया से पीड़ित 15 मरीज जिला अस्पताल पहुंचे। इन मरीजों का तुरंत इलाज कराया गया। डाक्टरों ने इन्हें प्राथमिकता के आधार पर भर्ती कर ग्लूकोज और अन्य दवाइयां दीं। कई मरीज उल्टी दस्त से ग्रसित थे तो कुछ को हीट स्ट्रोक लगा था। अस्पताल में इन दिनों इसी तरह के मरीज अधिक आ रहे हैं।